Friday, 09 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सुंदराबाद में होगा महिला एवं बाल हितेषी पंचायत का गठन
14, Jul 2024 2 years ago

image

यूनिसेफ के अधिकारियों ने सरपंच की अध्यक्षता में की बैठक 

माही की गूंज, बड़नगर/रुनीजा।

         ग्रामीण सतत विकास के लक्ष्य के साथ महिला एवं बाल हितेषी पंचायत का गठन यूनिसेफ मध्यप्रदेश के सहयोग से ग्राम पंचायत सुंदराबाद में प्रारंभ हुआ। यूनिसेफ मध्यप्रदेश की सोशल बिहेवियर चेंज स्पेशलिस्ट श्रीमती झिमली बरुआ एवं सोशल पॉलिसी स्पेशलिस्ट श्रीमती पूजासिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती ज्योति पंड्या ने की। 

इस अवसर पर यूनिसेफ कंसलटेंट रितेश श्रोत्रिय द्वारा उज्जैन जिले में पूर्व में गठित हुई बाल हितेषी पंचायत बहरिया के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात उपस्थित यूनिसेफ के स्पेशलिस्ट द्वारा बाल हितेषी पंचायत के गठन की आवश्यकता क्यों है, किस तरीके से इसका गठन किया जाना है इस बारे में चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित बच्चों द्वारा भी अपने विचार रखे गए, तथा पूर्व में हुई बैठक में छात्र छात्राओं द्वारा नित्य प्रयोग हेतु स्वच्छता परिसर एवं कबड्डी के लिए कीट की मांग सरपंच श्रीमती पंड्या द्वारा पूर्ण किए जाने पर बच्चो ने हर्ष भी व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती ज्योति अजय पंड्या सजग द्वारा बाल हितेषी पंचायत के गठन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया। आपने कहा की यूनिसेफ पूरे विश्व में महिला एवं बाल सशक्तिकरण संरक्षण एवं विकास के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। सुंदराबाद का महिला एवम बाल हितेषी पंचायत के लिए चयन किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आपने आगंतुको का स्वागत  किया। बैठक में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सुश्री दीपमाला सिसोदिया द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में रीक्रिएट सोशल डेवलपमेंट फाऊंडेशन व सजग ज्योति सामाजिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा भी पंचायत गठन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। प्रारंभ में दोनों आगंतुक ने हनुमान मंदिर परिसर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक जय दीक्षित एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय, सरपंच श्रीमती ज्योति अजय पंड्या सजग, सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम सिंह पंड्या, योग शिक्षक अशोक निंबोला, पटवारी नेहा कुशवाह, मप्र  आजीविका मिशन विकासखंड समन्वयक राजेंद्र पांचाल, विनोद पंड्या, ठाकुरदास बैरागी, रामलाल चौधरी, धर्मेंद्र बैरागी, स्व सहायता समूह से रेखा त्रिवेदी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा भट्ट, श्रवण सिंह पंवार के साथ पौधारोपण किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |