Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से दाऊदी बोहरा कब्रिस्तान में किया पौधारोपण
15, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

           आगामी समय वर्षा ऋतु का आ रहा है जिसमें अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया जाना है। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ अलीराजपुर जिले में भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाना है। इसी कड़ी में आम्बुआ के दाऊदी बोहरा जमात ने भी पौधारोपण के संकल्प के साथ 14 जून को कब्रिस्तान में स्थित बुरहानी बाग में पौधारोपण कार्यक्रम रखा जाकर जिले की अनुविभाग अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर के कर कमलोक से पौधारोपण कराया गया।

          गूंज संवाददाता को दाऊदी बोहरा जमात की ओर से मिली  जानकारी के अनुसार, पर्यावरण सुधार हेतु जमात की ओर से पौधारोपण का निर्णय लिया गया। 14 जून को जल गंगा अभियान कार्यक्रम में उपस्थित हुई अनुविभागी अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर से अनुरोध किया, एक अच्छे उद्देश्य से हो रहे कार्य हेतु सुश्री भवर ने अनुरोध स्वीकार कर बोहरा कब्रिस्तान प्रांगण में पौधारोपण के तहत आम, नीम, बांस आदि वृक्षों के पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर दाऊदी बोहरा जमात के जनाब मुल्ला बुरहानुद्दीन भाई ने अतिथियों का पुष्प गुछ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्रीमती मंजू डावर नायब तहसीलदार, गोपाल शरण प्रजापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज्योतिसिंह डामोर सहायक यंत्री अलीराजपुर, पंचायत सचिव नवल सिंह डूडवे तथा मोहम्मदी भाई कोहा, युसूफ अली, मुस्तफा भाई, अली असगरभाई, अब्दुल कादिर, हुजैफा भाई, हुसैन नजमी, हुसैन कोहा, मुर्तुजा भाई के साथ समाजजन उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |