माही की गूंज, बनी।
पम्पपावती डेम के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर भूपेंद्र सिंह राठौर (भप्पू लाला) ठिकाना रायपुरिया कि अचानक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और रायपुरिया पाटीदार समाज की महिला नंदी स्वर्गीय शंकर लाल की 109 वर्ष की उम्र में आकस्मिक मृत्यु होने पर द्वय के यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक वालसिंह मैड़ा शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम शेख, सुभाष मांडोत नईम शेख, नाथू कटरा गंगाराम सिंगाड़ पूर्व सरपंच अल्शियाखेड़ी, जीवन पाटीदार, रामकृष्ण पाटीदार, रमेशजी चौधरी, रामेश्वर मक्षा, भरत मुलेवा, ऋषभ गुप्ता, आकाश डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
