Monday, 23 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित
23, Nov 2026 1 hour ago

image

कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार ने मांगों के लिए आश्वस्त किया

माही की गूंज, खवासा।

    क्षेत्र की ज्वलनशील पानी की समस्या के चलते नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना एवं माही पेयजल परियोजना जो कि शासन की महत्वपूर्ण दोनों परियोजनाओं से खवासा क्षेत्र को वंचित करते हुए क्षेत्र की उपेक्षा की गई थी। जिसके चलते पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से धरना विरोध प्रदर्शन खवासा वासियों द्वारा खासकर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन महज कई वर्षों से आश्वासन के पुलिंदे क्षेत्रवासियों को दे रहे थे उसी तरह विरोध के बाद भी पिछले डेढ़ वर्ष से आश्वासन दिए जा रहे थे और बाद में लोगों की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा था इसके बाद 16 नवंबर से खवासा में अनिश्चितकालीन धरने पर माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र के बैनर तले सर्वदलीय आंदोलन खासकर महिलाएं भी इस अनिश्चितकालीन धरने का हिस्सा बनी। सकल व्यापारी संघ ने भी क्षेत्र की पानी को लेकर उक्त वाजिब मांग का समर्थन करते हुए नगर बंद के साथ धरने का समर्थन किया था।

    जिसके बाद झाबुआ से लेकर भोपाल तक प्रशासनिक एवं राजनीतिक महकमे में चहल-पहल हो गई तत्पश्चात कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने धरने को स्थगित करने का प्रयास किया लेकिन यहां भी सिर्फ आश्वासन मात्र दिया जा रहा था।

    जिसके कारण धरना 8 दिनों तक चलता रहा वहीं मंगलवार को कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार राजेश जमरा अपने स्टाफ के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और माही पेयजल योजना के अंतर्गत कलेक्टर झाबुआ द्वारा खवासा क्षेत्र सहित करीब 150 गांव हेतु माही पेयजल से पानी मिले का प्रोसेसिंग मध्यप्रदेश सरकार (भोपाल) को भेजा गया है जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति या मध्यप्रदेश सरकार का अनुमोदन पत्र 3 से 4 दिन में खवासा क्षेत्र को भोपाल से आने के बाद सार्वजनिक कर दिया जाएगा वहीं नर्मदा माइक्रो उद्वहन परियोजना का आउटलेट खवासा बड़े तालाब में लाकर एक महीने के अंदर छोड़ा जाएगा।

    उक्त आउटलेट खवासा से करीब 4 किलोमीटर के करीब दूरी मुल्थानिया से लाया जाएगा इस हेतु नायब तहसीलदार श्री जमरा ने समस्त धरने पर बैठे महिला एवं लोगों को कहा एवं कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में विश्वास दिलाया कि आगे जल्द ही इन दोनों परियोजनाओं का प्रोजेक्ट बनाकर शासन द्वारा बजट की घोषणा की जाएगी जिसके बाद 8 दिन से चल रहे उक्त धरना तीन माह के लिए स्थगित किया गया है वहीं धरनार्थियों ने कहा कि क्षेत्र में वर्तमान में अल्प वर्षा के कारण भी पानी की आवश्यकता ज्यादा रहेगी खवासा में नर्मदा परियोजना का आउटलेट आने से खवासा का समाधान हो जाएगा लेकिन क्षेत्र का समाधान इससे नहीं होगा ग्रामीण अंचलों में पानी की टंकियां बनाई गई लेकिन वहां पानी का पर्याप्त स्रोत नहीं है इस हेतु प्रशासन क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में कम से कम 5-5 सार्वजनिक कुओं का आदेश तत्काल पारित किया जाए उसका खनन भी दिसंबर से जनवरी तक किया जाए ताकि गर्मी में पीने के पानी के लिए क्षेत्रवासियों को निजात मिल सके।

    धरनार्थियों ने यह भी कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर यह धरना स्थगित किया जा रहा है लेकिन अगर 1 से 2 माह में उपरोक्त दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई तो यह धरना तीन माह बाद पुनः किया जाएगा व विरोध के इस प्रदर्शन में पैदल मार्च एवं चक्का जाम भी किया जाएगा।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |