माही की गूंज, बनी।
सेवा सकल्प अभियान के तहत ग्राम बनी, नयापुरा आगनवाड़ी सेक्टर रायपुरिया पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर हितग्राहियो को, प्रधानमंत्री मातृ वंदन, एवं लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनी में स्थित समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा नयापुरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर सामूहिक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा जनप्रतिनिधियों को एक दिन पूर्व आमंत्रण दिया गया।
कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं और सहायिकाओ द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण कॉर्नर, ईसीसीई कॉर्नर एवं साज सज्जा कर आंगनवाड़ी भवन को सजाया गया इस अवसर पर पधारे जनप्रतिनिधियों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में जन्प्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में पधारे जनप्रतिनिधियों और महिलाओं को स्वल्पाहार दिया गया एवं बच्चों को भोजन में दाल पराठा खिचड़ी का स्वरुचि भोज कराया गया।
