माही की गूंज
बामनिया निवासी होनहार युवा ऋषिराज कटारा के दुखद निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिराज कटारा बामनिया से गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पावागढ़ माता जी के दर्शन के लिए अपने दोस्तों के साथ गए थे। जहाँ उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। मृतक ऋषिराज शिक्षक विक्रम कटारा के इकलौते पुत्र थे। होनहार और मिलनसार स्वभाव के ऋषिराज के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही बामनिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। शिक्षक परिवार, कटारा परिवार सहित सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भगवान दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति।
