माही की गूंज, खवासा।
जहां हर घर नल प्रतिदिन जल के साथ नल जल योजना, वहीं सिंचाई के लिए जिले में माही एवं नर्मदा सिंचाई योजना के तहत किसानों को पानी देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन यह सब दावे खवासा क्षेत्र में खोखले साबित होकर आज 16 नवंबर से खवासा में जारी हुआ अनिश्चितकालीन धरना माही-नर्मदा मांगे खवासा पानी की मांग के साथ शुरू हुआ। उक्त धरना ही यह साबित करता है कि, सरकार दावे तो बड़े-बड़े कर रही है व योजनाएं भी बना रही है लेकिन उक्त योजनाओं का लाभ प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसी के चलते मूलभूत सुविधाओं के लिए अगर आम जनता को अब भी धरना करना पड़े तो यह सरकार के लिए बड़ा तमाचा भी कहा जा सकता है।
खवासा में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से नल जल हेतु पानी की मांग नर्मदा सिंचाई योजना के माध्यम से उपलब्ध हो जाए की मांग के साथ महिलाओं का खाली बर्तन बजाकर उक्त आंदोलन की शुरुआत की थी। लेकिन उक्त मांग को आंदोलन के बाद भी आश्वासन के साथ अंधर में रख दिया। अब यही आंदोलन क्षेत्र के किसान, आमजन, समस्त व्यापारीगण एवं सर्वदली आंदोलन का रूप ले चुका है। और इसी कड़ी में 16 नवंबर से माही पे जल योजना एवं नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना का पानी का लाभ खवासा एवं पूरे क्षेत्र को मिले की मांग के साथ ‘‘खवासा क्षेत्र मागें माही-नर्मदा का पानी‘‘ के बेनर तले 16 नवंबर से अनिश्चित कालीन धरने पर पुरानी प्राथमिक शाला परिसर बस स्टैंड के पास धरना आंदोलन की शुरुआत की गई है।
धरनाकर्ताओ का कहना है कि, यह धरना सरकार हमारी मांग माही पे जल एवं नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ खवासा क्षेत्र को मिलेगा की मांग पूरी जब तक नहीं होगी तब तक यह अनिश्चित कालीन धरना चलेगा। तथा दिन पर दिन उक्त धरने का स्वरूप बढ़ता ही जाएगा। धरनाकर्ताओ ने पूरे क्षेत्र की आम जनता, सर्वदलीय संगठन एवं राजनीतिक व्यक्तियों, युवाओं-महिलाओं आदि से अपील की है कि, उक्त धरने का समर्थन देकर अपने आने वाली पीढ़ी को भी पानी की समस्या से निजात मिले इस हेतु सरकार को मांग पूरी करने हेतु धरने का समर्थन देने की अपील की है।
