माही की गूंज, खवासा।
खवासा चैकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटडी के गुलरीपाड़ा निवासी टीकम गामड़ का पुत्र अर्जुन उम्र करीब 18 से 20 वर्ष था कि, अर्जुन रविवार शाम करीब 5 बजे भैस को पानी पिलाने हेतु घर से लेकर निकला था। जब देर शाम तक अर्जुन नहीं आया तो पिता एवं परिवार ने उसे ढूंढा। ढूंढने पर भैंस खेत पर मिली, लेकिन अर्जुन नहीं मिला। परिवार ने सोचा कि, आस-पास कहीं गरबे देखने हेतु चला गया होगा देर रात तक अर्जुन कहीं से आ जाएगा। लेकिन अर्जुन सुबह तक भी घर पर नहीं आया तो, माता-पिता गांव के करकिया नाका तालाब की और ढूंढने निकले, जहां खून से लहू-लुहान सर में चोट लगी हालत में तालाब किनारे अर्जुन का शव दिखा। माता-पिता ने जब अर्जुन को अचेत एवं मृत अवस्था में देखने पर उनके रो-रो कर हाल, बेहाल हो गए।
लोगों ने टीकम एवं उसकी पत्नी को रोता देख लोगों की भीड़ हो गई और घटना की जानकारी खवासा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया एवं फॉरेंसिक टीम को सूचना देकर वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर होकर फॉरेंसिक टीम का इंतजार कर पूरे मामले की जांच में जुटी है कि, इस किशोर अर्जुन की हत्या क्यों और किसने की है? क्षेत्र में इस तरह से अर्जुन की हत्या व शव मिलने से सनसनी का माहोल के साथ कई चर्चाओ का दौर भी शुरू हो गया है। वास्तविक हत्या का कारण पुलिस के खुलासे के बाद ही पता चलेगा।
