कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार राजेश जमरा की वार्तालाप के बाद 23 नवंबर को धरना समाप्त। धरनार्थियों ने इस दौरान शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि दे की प्रार्थना के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर की माल्यार्पण।
माही की गूंज।
जहा भारतीय लोकतंत्र में शासक को सेवक और आम जनता को मालिक माना गया है। वही क्या वर्तमान के राजनैतिक व सत्ताधारी नैता व जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की वास्तविकता को बदलने का प्रयास कर शासक को मालिक व आम जनता को सेवक मान रहै हैं...? यह सवाल बड़ा चिंतन करने वाला वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों को देखते हुए सामने आ रहा है। आज हम बात करें खवासा क्षेत्र व यहा कि ज्वलनशिल पेयजल समस्या व सिंचाई हेतु पानी कि, तो यह समस्या इस वर्ष अल्पवर्षा के चलते सामने आ रही है ऐसा नहीं है। जबकि इस समस्या से खवासा ही नहीं वरन क्षैत्र देश के आजादी के 8 दशक के बाद भी इस तंज को झेलने को मजबूर है।
अब सवाल यह उठता है कि, आखिर आजादी के 8 दशक के बाद भी खवासा क्षेत्र को यह तंज क्यों झेलना पड़ रहा है...? जिसमें पूरे सिस्टम कि अनदेखी, जननेताओ की लापरवाही व अनदेखी या फिर क्षेत्र की एक सिरे से उपेक्षा किया जाना ही जवाबों में सामने आता है। हम ऐसा नहीं कहते हैं कि, सरकारों ने प्रयास इस समाधान के लिए नहीं किए, प्रयास किए लेकिन वह प्रयास जमीनी स्तर पर पुर्णतः भ्रष्टाचार की भेट चढ़ सरकार की मंशा को शून्य साबित किया है। ऐसे में भ्रष्टाचार की इस कहानी की पुर्णतः जवाबदेही भी प्रशासन के साथ शासन की ही मानी जाएगी।
अब बात शासन की बड़ी व महत्वाकांशी योजनाओं की करे जिन योजनाओ से खवासा क्षेत्र को आस थी कि, क्षेत्र एवं जिले के नेता व मंत्री इन योजनाओं के प्रोजेक्ट में खवासा क्षेत्र को शामिल कर पेयजल व सिंचाई सम्बन्धित पानी की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन विधानसभा एवं लोकसभा में बैठे विधायक, सांसद व मंत्री प्रयासो में विफल रहे या यू कहे कि, परियोजना के बने डायग्राम के समय इनका कोई प्रयास ही नहीं रहा और खवासा क्षेत्र की हमेशा ही उपेक्षा की गई।
शासन की तीन महत्वाकांक्षी योजना और खवासा क्षेत्र की उपेक्षा
ऐसा एक परियोजना में नहीं बल्कि एक के बाद एक तीन बडी जल सम्बन्धित परियोजनाओं में अनदेखी व उपेक्षा की गई। जिसमें पहली लाब्ररिया माही डेम सिंचाई परियोजना जिसमें पहले आश्वासनों के साथ चुनावो के समय जननेताओं ने यह वादे किये कि, जनता मालिक है और हम सेवक बन क्षेत्र की लाब्ररिया माही डेम सिचाई परियोजना का लाभ खवासा क्षेत्रवासियों को मिलेगा। यानिकी उक्त सिंचाई परियोजना के अंतर्गत आने वाली नहर पेटलावद क्षेत्र के साथ खवासा क्षेत्र में इस नहर का पानी सिंचाई हेतु मिलेगा। परियोजना बनी पेटलावद क्षेत्र में यह नहर आई यह अच्छी बात है। लेकिन अतः खवासा क्षेत्र को इस नहर का लाभ परियोजना से विलुप्त कर दिया या फिर प्रोजेक्ट में शामिल ही नहीं किया और सिर्फ मत हासिल करने के लिए चुनावों में वादे कर लोगों को गुमराह करने का ही कार्य किया गया। और अन्त में कह दिया गया कि, रेल्वे लाईन नहर में बाधा बन रही है... यानी रेल्वे लाईन क्रास कर नहर नहीं आ सकती कहकर लोगों को उपरोक्त टेक्निकल समस्या बताकर अपना पल्ला झाडा गया।
उक्त निराशा में बाद क्षेत्रवासियों को नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से क्षेत्रवासियों को आस बंधाई गई और तत्कालीन विधायक कलसिंग भाभर जब शिवराज भाजपा सरकार के हिस्सा थे उस समय उक्त परियोजना का प्रोजेक्ट बना और 2018 में इस परियोजना की नींव रखी गई और 24 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उक्त योजना का शिलान्यास किया और थांदला विधान सभा के कुछ गांवों के साथ झाबुआ जिले के करीब 194 गांव को 15 नवम्बर से पानी मिलने का कहा। यह अलग बात है कि, कुछ टेक्निकल कारण से जिले के 194 गाँवों को भी 15 नवम्बर से पानी नहीं मिला।
उक्त नर्मदा सिंचाई परियोजना की पाइप लाइन खवासा के काकड तक आकर बन्द कर दी गई और क्षेत्रवासियों के सामने आया कि, सरकार की दुसरी एवं महत्वपूर्ण नर्मदा माइक्रो, उद्वहन सिंचाई परियोजना से भी खवासा काकड़ तक लाकर खवासा क्षेत्र को वंचित किया जा रहा है। जिसपर स्थानीय मीडिया ने भी मामले को उठाया और पिछले करीब डेढ़ वर्ष से आम जनता ने अपनी जागरूकता दिखाते हुए उक्त नर्मदा परियोजना का लाभ खवासा एवं क्षेत्रवासियों को मिले की मांग के साथ महिलाओं ने खाली बर्तन बजाकर विरोध किया, चक्काजाम किया। आदि विरोध के बाद भी पहले आश्वासन बाद में विभाग की टेक्निकल टीम ने परियोजना का लाभ खवासा व क्षेत्र को नहीं मिलने का स्पष्ट संदेश दे दिया था।
वहीं तीसरी एवं महत्वपूर्ण खवासा क्षेत्र के माही तट पर तलावड़ा माही पेयजल परियोजना का डैम निर्माण एवं रतलाम से मंदसौर व धार तक के करीब 13 सौ से अधिक गांवों को प्रोजेक्ट में फिल्टर पेयजल हेतु यूनिट एवं सप्लाई पाइप लाइन के साथ उक्त करीब 2500 करोड़ की परियोजना से भी खवासा क्षेत्र को कुएं के पास बिठाकर भी प्यासा रखते हुए उक्त माही पेयजल परियोजना से भी वंचित रखा गया। जिससे स्पष्ट है कि जन नेता व प्रशासनिक अमला व सरकार ने खवासा क्षेत्र की अपेक्षा ही की है। जिसके बाद लोगों का और गुस्सा बड़ा और विरोध के क्रम को बढ़ाते हुए राजनीति से ऊपर उठकर सर्वदलीय एवं आमजन सभी एकमत होकर बैठक रखी, कलेक्टर को ज्ञापन दिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाभर ने प्रेसवार्ता रखी, दोनों योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को दिलवाने का वादा किया, सीएम से मिले लेकिन बात यही कि कहीं यह भी वादों का महज झुनझुना ना हो। इसलिए 16 नवंबर से आम जनता व सर्वदलीय नेता अब ‘‘प्रयास नहीं परिणाम चाहिए‘‘ की बात के साथ ‘‘माही-नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र‘‘ के बैनर तले एकमत के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे।
वही धरने के दौरान भी सत्ताधारी नेता उक्त धरने को असंतुष्टों का जमावड़ा व राजनीतिक चमकाने का कुटिल प्रयास बताने का प्रयास करते रहै। ऐसे में स्थानीय व्यापारी संघ ने भी क्षेत्र की वाजिब मांग के इस मुद्दे को संपूर्ण रूप से समर्थन दिया व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम थांदला को खवासा ग्राम पंचायत पर दिया। वहीं भाजपा प्रवक्ता कलसिंह भाभर व भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया अपने नेताओं के साथ खवासा 20 नवंबर को पहुंचे और धरने की समस्त मांगों को पूरा करने के आश्वासन के साथ बंद कराने का प्रयास पंचायत भवन में ही दिनभर बैठकर करते रहे परंतु धरना स्थल पर नहीं पहुंचे।
वहीं दबाव पूर्ण यह प्रयास भी सामने आया कि, धरने पर बैठे एक-एक व्यक्ति को अलग-अलग फोन कर दबाने का प्रयास कर धरने से दूरी बनाने का प्रयास किया गया। 20 नवंबर देर शाम को व्यापारी संघ द्वारा एसडीम को ज्ञापन देने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुरोध के बाद स्थानीय मीडिया व व्यापारी संघ ने मध्यस्थता करने का प्रयास किया और धरना स्थल पर बैठे दो प्रतिनिधि सदस्य को चर्चा करने हेतु तेजाजी मंदिर ले जाया गया और भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता भाभर से संक्षिप्त वार्तालाप की गई। लेकिन भाजपा प्रवक्ता ने अपनी इगो के चलते धरना स्थल पर जाने से मना किया पर दोनों योजनाओं का लाभ खवासा क्षेत्र को दिलाने की बात भाजपा सरकार की और से कहीं। तत्पश्चात सहमति यह बनी कि, जिलाध्यक्ष एवं सभी भाजपा नेता धरना स्थल पर जाकर धरना खत्म करने हेतु चर्चा करेंगे, जिसके पहले धरने का प्रतिनिधि मंडल एवं मध्यस्थ व्यक्ति बीजेपी नेता गोपाल चैहान के साथ जाकर धरनार्थियों से चर्चा कर सहमति हेतु बात करें तथा गोपाल चैहान के फोन कॉल के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ नेता धरना स्थल पहुंचेंगे।
लेकिन यहां यू टर्न यह रहा कि, मध्यस्थकर्ता धरना स्थल पर जाकर बात ही कर रहे थे कि, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया एवं प्रवक्ता कलसिंह भाभर ने मध्यस्थता कर रहे अपने ही नेता के फोन कॉल का इंतजार भी नहीं किया और खवासा से रवानगी ले ली। उक्त नेताओं की रवानगी ने यही दर्शाया कि, शासक सेवक नहीं बल्कि मालिक बन गई है और आम जनता को सेवक मान लिया है। लेकिन इन सत्ताधारी नेताओं को मालूम नहीं कि, असली मालिक तो आम जनता ही है और यह मालिक अपना फैसला समय आने पर जरूर सुनाता है।
वहीं दूसरे दिन 21 नवंबर को कलेक्टर डॉक्टर योगेश तुकाराम भरसट एवं एसपी देवेंद्र पाटीदार धरना स्थल पर धरना खत्म करवाने हेतु अपने काफिले के साथ पहुंचे। परंतु एक दिन पूर्व सत्ताधारी नेताओं की करतूतों के चलते धरनार्थियों को यही लगा कि, कलेक्टर साहब भी सत्ताधारी नेताओं की मुंह जुबानी बोल रहे हैं और आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं। और यहा कलेक्टर के आने के बाद भी धरना समाप्त नहीं हुआ।
तत्पश्चात धरनार्थियों ने धरने का क्रम बढ़ाते हुए निर्णय लेने का प्रयास किया कि, उक्त धरने के साथ क्रमिक भूख हड़ताल जिसके बाद झाबुआ तक पैदल मार्च, फिर भी मांग पूरी नहीं हुई तो चक्का जाम और उसके बाद अनशन पर बैठने का विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात 23 नवंबर को अपनी सरल कार्य शैली रखने वाले नायब तहसीलदार राजेश जमरा कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में अपने स्टाफ के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और धरना स्थल पर बैठी महिलाआंे एवं पुरुषजनो से सहजता के साथ वार्तालाप की ओर माही पेयजल परियोजना में खवासा क्षेत्र सहित थांदला विधानसभा के करीब 150 गांवों को योजना का लाभ मिले जिसका प्रपोजल कलेक्टर साहब द्वारा मध्य प्रदेश शासन भोपाल भेजा गया है । तथा शासन की प्राप्ति एवं प्रपोजल की प्रति 3-4 दिनों में क्षेत्रवासियों को देने की बात कलेक्टर की ओर से कही।
वहीं करीब 4 किलोमीटर दूर नर्मदा सिंचाई परियोजना का आउटलेट है उस आउटलेट को बढ़ाकर एक माह में खवासा बड़े तालाब में सीधे पाइपलाइन लाकर पानी लाया जाएगा। जिससे क्षेत्र के कुछ गांवो को अभी लाभ मिलेगा। तत्पश्चात नर्मदा सिंचाई परियोजना को भी प्रोजेक्ट में खवासा क्षेत्र को जोड़े जाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात 3 माह के लिए उक्त धरने को स्थगित किया गया।
अब देखना यह है कि, जो सत्ताधारी नेता ‘‘जनता को सेवक और शासक को मालिक‘‘ समझते हैं और जिन्होने पहले अनदेखी की गई और अब क्षेत्रवासियों को दोनों परियोजनाओं का लाभ दिलाने के वादे किए जा रहे हैं। और वादे पूरे नहीं होने पर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही जा रही है। अब नेताजी चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में आएंगे या क्षेत्रवासियों को इन योजनाओं का लाभ कब तक मिलेगा यह देखने की जिज्ञासा हर किसी में है।
धरना स्थल पर धरनार्थियों का कलेक्टर, एसपी से संवाद।
एसडीएम की उपस्थिति में धरना प्रतिनिधि सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया, भाजपा प्रवक्ता श्री भाभर से चर्चा। मध्यस्थता कर रहे व्यापारी संघ।
विधायक विक्रांत भूरिया ने भी नर्मदा लाओ पर किया पैदल मार्च
विरोध की दूसरी कड़ी में झाबुआ कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने भी राणापुर से झाबुआ कलेक्ट्रोरेट तक करीब 20 किलोमीटर तक का पैदल मार्च विरोध के रूप में किया। विधायक के साथ कांग्रेसी नेताओं की यह मांग थी कि, राणापुर क्षेत्र को नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से वंचित किया गया है। सरकार का दायित्व है कि, प्रत्येक व्यक्ति को मूलभूत सुविधा का लाभ दे इस और सरकार कार्य करें। राणापुर क्षेत्र को उक्त नर्मदा सिंचाई परियोजना का लाभ मिले इस हेतु प्रोजेक्ट में इजाफा कर उक्त सिंचाई योजना का लाभ दिया जाए। भाजपा सरकार की कथनी व करनी में अंतर बताकर झाबुआ कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में करीब 20 किलोमीटर का पैदल मार्च राणापुर से झाबुआ कलेक्ट्रोरेट तक निकाला और ज्ञापन दिया।
वहीं उक्त कांग्रेसी प्रदर्शन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने विक्रांत भूरिया एवं परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा विकास कर रही है लेकिन कांग्रेस के राज में विधायक के पिता कांतिलाल भूरिया विधायक एवं सांसद के साथ प्रदेश व केंद्र में मंत्री भी रहे जब राणापुर क्षेत्र के साथ जिले का विकास क्यों नहीं किया। विक्रांत भूरिया एवं परिवार द्वारा सिर्फ लोगों को गुमराह किया जाता है, कहा।
माही-नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र की मांग व धरने को समर्थन के बाद थांदला एसडीएम को ज्ञापन देते हुए खवासा सकल व्यापारी संघ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया व झाबुआ कांग्रेस विधायक ने राणापुर क्षेत्र में नर्मदा लाओ के संबंध में दिया ज्ञापन।
