माही की गूंज, काकनवानी।
मां जगत जननी जगदंबा की आराधना में बच्चे, बूढ़े, नौजवान, माताएं, बहने बड़े ही सद्भाव एवं तन मन धन से श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर स्थित गरबा पांडाल में आराधना के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस गरबा पांडाल की तैयारी में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं श्री सिद्धेश्वर महादेव मित्र मंडल द्वारा समस्त ग्राम वासियों के भरपूर सहयोग से मिलकर आयोजन को सफल बनाया जा रहा है।
रात्रि 9:00 बजे माता जी की आरती के साथ गणेश वंदना कर माता जी की आराधना व गरबा प्रारंभ किया जा रहा है। वहीं गरबे में माताएं बहने सज धज कर रोजाना नए वस्त्र मां जगत जननी जगदंबा के स्वरूप में आराधना के लिए पहुंच रहे हैं। इस गरबा पांडाल की साज सजावट बहुत ही आकर्षक लग रही है तो मंदिरों में भी लाइट डेकोरेशन एवं झूमर लगाकर मनमोहक और भव्य रूप दिया गया है।
इस नवरात्रि महापर्व पर श्री सिद्धेश्वर महादेव महिला मित्र मंडल द्वारा समस्त सदस्य गण एक जुटता का परिचय देते हुए गरबा पांडाल में अपने पारिवारिक एवं संस्कारीक वेशभूषा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें नौजवान बालक बालिकाएं भी मां जगत जननी जगदंबा की आराधना में सद्भाव एवं शालीनता से जुटे हुए हैं।
सुरक्षा को लेकर गरबा पांडाल में मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा काकनवानी थाना पुलिस द्वारा भी भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे किसी प्रकार की कोई भी अनहोनी या मारपीट लड़ाई झगड़ा नहीं हो रहा है। इस गरबा पांडाल में काकनवानी ग्राम वासियों के अलावा पलवाड़ क्षेत्र के आसपास से काफी मात्रा में ग्रामीण जन गरबा खेलने एवं देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
