Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
29, Jan 2026 8 months ago

image

माही की गूंज, काकनवानी।

          स्थानीय जीनियस पब्लिक स्कूल मे 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश भक्ति संगीत, नृत्य एवं भाषण जैसे कार्यक्रमों की विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं तिरंगा झंडा वंदन से हुई। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा कदम ताल की झाकी प्रस्तुत हुई। इस असवर पर विद्यालय के सभी बच्चों एवं स्टाफ ने बाजार में  रैली निकाली जिसको नगर वासियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गेंदाल डामोर (पूर्व जनपद अध्यक्ष) रहे, विशिष्ट अतिथि नरेश पंचाल (पत्रकार), अर्जुन नायक (समाज सेवी) रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मिष्ठा जगदीश पंचाल द्वारा किया गया।

           इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विवेक पटेल ने बच्चों से संविधान निर्माता डॉ.भीम राव अम्बेडकर एवं अन्य देशभक्ति बिंदुओं पर वार्ता की। कार्यक्रम में नरेश पंचाल एवं गेंदाल डामोर ने भी अपने वक्तव्य से बच्चों को 26 जनवरी की महत्ता के बारे में बताया एवं गणतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात खेलकूद में जिले एवं जिले से बाहर गए हुए बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मैडल स्कूल संचालक एवं अतिथियों द्वारा भेंट किए गए। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के पश्चात देश की मिट्टी के वो बेटे जो वापस ना आ सके उनको श्रद्धांजलि के साथ हुई।

          वहीं स्थानीय हाई सेकेंडरी स्कूल पर प्रभात फेरी कर झंडा वंदन किया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें देश भक्ति गीतों पर डांस एवं भीली गीत पर सामूहिक नृत्य किया गया। इसके बाद बच्चों को मिठाई वितरण की गई। कार्यक्रम का संचालन माइकल खड़िया ने किया एवं आभार स्कूल प्राचार्य बहादुर सिंह चारपोटा ने माना।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |