माही की गूंज, पेटलावद।
प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत झाबुआ जिले के पेटलावद की अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम तनुश्री मीणा का तबादला कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब उन्हें जिला पंचायत बालाघाट की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम के पद पर रहते हुए तनुश्री मीणा ने पेटलावद अंचल में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों में सक्रियता दिखाई। राजस्व मामलों के निराकरण जनसुनवाई चुनाव व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर उनकी भूमिका रही। अपने मिलनसार और तेजतर्रार कार्यशैली के कारण वे अधिकारियों और आमजन दोनों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं। अब बालाघाट जैसे बड़े जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर उनकी नियुक्ति को प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ के रूप में अब उनके कंधों पर जिले की पंचायती राज व्यवस्थाए मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जल्द ही वे बालाघाट में अपना पदभार ग्रहण करेंगी।
