Thursday, 01 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड |

विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
01, Oct 2026 1 hour ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

      ग्राम बेगड़ा, ग्राम पंचायत सांगोटा, विकासखंड उदयगढ़ की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।  ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, आंगनवाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, पुलिया निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया।

      आवेदन में विभिन्न फलियों को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण एवं मुरमीकरण, शिवटेकरा से बाबादेव क्षेत्र तक तथा महुड़ी फलिया से श्मशान घाट तक सीसी रोड निर्माण, विद्युत लाइन का विस्तार, आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति, बंद हैंडपंपों की मरम्मत एवं नवीन हैंडपंपों की स्थापना की मांग की गई। इसके अलावा सामुदायिक भवन निर्माण, आवश्यक स्थानों पर पुलिया निर्माण और ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।    विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि, आदिवासी अंचलों में आज भी ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित कर आवेदन में उल्लेखित समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने तथा लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।

   विधायक ने कहा कि, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |