Friday, 24 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
Report By: खलील मंसूरी 04, Jul 2026 2 weeks ago

image

1 आरोपी के साथ चोरी हुए 2 ट्रैक्टर एवं 5 मोटरसाइकिल बरामद

माही की गूंज, उदयगढ़। 

        पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर रघुवंश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्‍योति उमठ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जोबट रविन्‍द्र राठी के पर्यवेक्षण में जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम, चोरी गए वाहनों की बरामदगी एवं सक्रिय वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

          इसी क्रम में दिनांक 2 जुलाई 2026 को थाना उदयगढ़ पुलिस की टीम नियमित रोड पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बोरी फाटक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोबट रोड की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की लाल रंग की यामाहा आर-15 (Yamaha R-15) मोटरसाइकिल लेकर उदयगढ़ की ओर आने वाला है, जो वाहन चोरी का होना बताया गया।

          सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उदयगढ पुलिस टीम द्वारा तत्काल बोरी फाटक के समीप नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए अनुसार एक बिना नंबर की लाल रंग की यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चालक से नाम-पता एवं वाहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। प्रारंभ में चालक द्वारा अपना नाम-पता बताने में टालमटोल की गई, किन्तु पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश पिता कमला बघेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम छारवी, चौकीदार फलिया, थाना उदयगढ़, जिला आलीराजपुर होना बताया।

           आरोपी से वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा वाहन के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं दे पाया। संदेह होने पर  मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर ME1RG6733P0005491 एवं इंजन नंबर G3N4E0449556 पाया गया। प्रथम दृष्टया वाहन चोरी का होना प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल को नियमानुसार जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

           गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ किए जाने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुजरात राज्य के डभोई एवं करजन क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम छोटी झिरी, चौहली एवं ग्राम छारवी सहित विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए कुल 02 ट्रैक्टर एवं 05 मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि, 03 मोटरसाइकिल एवं 02 ट्रैक्टर गुजरात राज्य के डभोई एवं करजन क्षेत्र से चोरी किए गए थे। 01 मोटरसाइकिल इंदौर क्षेत्र से चोरी की गई थी एवं 01 मोटरसाइकिल थाना आजादनगर क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में थाना आजादनगर में अपराध क्रमांक 284/2026 पंजीबद्ध है। अन्य चोरी गए वाहनों एवं गिरोह के शेष सदस्यों के संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

          उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयगढ़ पुलिस के निरीक्षक बृजभूषण हिरवे, उपनिरीक्षक पवन वास्केल, प्रधान आरक्षक क्रमांक 122 लेखराम अवचरे, प्रधान आरक्षक क्रमांक 330 आजाद चौहान, आरक्षक क्रमांक 184 आनंद, आरक्षक क्रमांक 467 दीपेश एवं आरक्षक क्रमांक 348 रितेंद्र साइबर टीम का योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |