Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण
Report By: शाहरुख खत्री 04, Jul 2026 3 months ago

image

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, कृषि तैयारियों और विकास कार्यों की गुणवत्ता के दिए निर्देश

माही की गूंज, जोबट। 

         इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने वार्षिक रोस्टर के अनुसार जिले के प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, जोबट एसडीएम कार्यालय तथा जोबट तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न शाखाओं की समीक्षा

           संभागायुक्त डॉ खाड़े ने कलेक्टर कार्यालय स्थित अपर कलेक्टर न्यायालय में व्यवहार न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। खाद्य शाखा, रिकॉर्ड दुरुस्ती,भूमि आवंटन, आर्थिक सहायता सहित कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं के कार्यों का अवलोकन करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित आवेदन, अपील प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने पर विशेष जोर दिया।

कृषि एवं आजीविका आधारित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

          कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने कृषि एवं कृषि संबद्ध विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। वर्षा की कमी को देखते हुए उसकी तैयारियों,किसानों के लिए पर्याप्त बीज उपलब्ध कराने, कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने तथा किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी फसलों, विशेषकर जिले की प्रमुख फसल आम की वैज्ञानिक पद्धति से खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए । उद्यानिकी फसल एक ऐसा उत्पाद है जिसके लिए व्यापार आपके द्वार आता है इसलिए अधिक से अधिक किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए जागरूक तथा नियमित संवाद किया जाए। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित करने तथा जिला पंचायत, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के समन्वय से आजीविका आधारित योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

           संभागायुक्त डॉ सुदाम खाड़े ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना एवं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का एकीकृत क्रियान्वयन कर योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर उसकी रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण

           संभागायुक्त डॉ सुदाम खाड़े ने महिला एवं बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण कर जिला कार्यक्रम अधिकारी से विभागीय कार्यों, स्टाफ व्यवस्था, आंगनवाड़ी संचालन, कुपोषण की स्थिति एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पंचायत में योजनाओं की समीक्षा एवं स्व-सहायता समूहों के कार्यों की सराहना

            जिला पंचायत कार्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें जैविक बायरा दाल, पिथौरा पेंटिंग, देशी शहद एवं हस्तनिर्मित आभूषण प्रदर्शित किए गए थे। संभागायुक्त ने समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्ययोजना तैयार कर ग्रामीण विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।“एक बगिया माँ के नाम” अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्व-सहायता समूहों द्वारा विकसित की जा रही बगियाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समूह की महिलाओं को पशुपालन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही आकांक्षी ब्लॉक उदयगढ़ एवं कट्ठीवाड़ा के इंडिकेटर्स की जानकारी प्राप्त कर जिन इंडिकेटर्स में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था उनमें प्रगति लाने के निर्देश दिए।

फॉरेस्ट रेस्ट हाउस परिसर में किया वृक्षारोपण

           संभागायुक्त डॉ खाड़े ने आलीराजपुर के वन विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम योजना अंतर्गत मीठे नीम के पौधे का रोपण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने भी शहतूत के पौधे का रोपण किया।

जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण

            संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने जोबट एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर अपील प्रकरणों, रिकॉर्ड सुधार एवं अन्य राजस्व मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा राजस्व वसूली शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

           निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |