Thursday, 27 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि
27, Aug 2026 1 hour ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

    ग्राम उबलड के तीन अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने संवेदनशील पहल करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

    ग्राम उबलड के सरपंच लक्ष्मण डावर तीनों बच्चों को लेकर महेश पटेल के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चों के माता-पिता का निधन हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, ताकि उनका विद्यालय में प्रवेश कराया जा सके।

    बच्चों की स्थिति से अवगत होने के बाद महेश पटेल ने उन्हें कपड़े और जूते उपलब्ध कराए तथा तत्काल 5 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

    इसी दौरान जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने भी तीनों अनाथ बच्चों की सहायता के लिए 25 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई तथा आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराने में भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

    सरपंच लक्ष्मण डावर ने बताया कि, तीनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है और वे कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे समय में महेश पटेल एवं विधायक सेना महेश पटेल द्वारा दिया गया सहयोग बच्चों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    रक्षाबंधन के पावन अवसर पर तीन अनाथ बच्चों की सहायता के लिए की गई यह पहल मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |