Monday, 07 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन
Report By: खलील मंसूरी 18, Jun 2026 2 months ago

image

जलसंकट-जल संकट दूर करने के लिए प्रशासन ने की पहल, पानी नहीं निकलने से ग्रामीणों में मायूषी

 माही की गूंज उदयगढ़। 

         ग्राम पंचायत आम्बी के छारवी स्थित खारिया फलिया में भीषण जल संकट से ग्रामीण परेशान है। माही की गूंज के द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया और नए हैंडपंप के लिए 400 फीट खुदाई की गई, लेकिन उसमें एक बूंद पानी नहीं निकला। हालांकि प्रशासन का कहना है उसी जगह पर मशीन लगाकर 400 फीट के आगे खनन कराया जाएगा, उम्मीद है कि पानी यहीं निकलेगी और उसमें बारहमासी पानी की आवक बनी रहेगी। 

         खारिया फलिया के आदिवासी ग्रामीण इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को मोहताज हैं। हालात इतने भयावह हैं कि उन्हें समीप के रुचकी नाले में 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही थी। अखबार ने ग्रामीणों की इस पीड़ा को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन में दो पुराने हैंडपंपों में तीन-तीन पाइप बढ़ाए। पाइप बढ़ाने के बावजूद हैंडपंप से मुश्किल से दो बाल्टी पानी निकलता और फिर वह सूख जाता। समस्या हल न होने पर ग्रामीणों ने मीडिया ने दोबारा सच्चाई दिखाई। खारिया फलिया में तत्काल एक नवीन हैंडपंप खनन की स्वीकृति दी गई। 14 जून को बोरिंग मशीन गांव पहुंची। मशीन ने लगातार 400 फीट गहराई तक खनन किया, लेकिन जमीन से पानी की एक बूंद भी नहीं निकली। प्रशासन इसी जगह अब 400 फीट से अधिक खनन करने की बात कह रहा है। उम्मीद है कि इसके बाद पानी निकल जाएगा।

मनरेगा योजना में कुएं और तालाब निर्माण में खुला खेल 

         जल संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र में ग्राम पंचायत आम्बी के सरपंच और सचिव द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। वर्ष 2024 में खारिया फलिया के नाम पर मनरेगा योजना के तहत एक सार्वजनिक कुआं स्वीकृत हुआ था। नियमों की अनदेखी कर यह कुआं ग्राम झिरी की सीमा पर कृषक कलमसिंह के खेत में जेसीबी मशीन से खुदवा दिया गया। कुआं आज भी अधूरा है, लेकिन सरपंच और सचिव ने फर्जी तरीके से मजदूरी के नाम पर हजारों रुपए निकाल लिए। मशीन का किराया न मिलने पर जेसीबी मालिक ने किसान कलमसिंह से ही 60 हजार रुपए वसूल लिए और अब 90 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहा है। परेशान किसान ने 1 जून को सीईओ उदयगढ़ को लिखित शिकायत सौंपी है। इसी तरह ग्राम छारवी के वागू फलिया में भी जारी है। यहां 2024 में 14 लाख रुपए की लागत से एक निस्तार तालाब स्वीकृत हुआ था। मौके पर तालाब का नामोनिशान नहीं है, इसके बावजूद सरपंच पति केरमसिंह ने बिना कोई काम किए मजदूरों के नाम पर 4 लाख रुपए से अधिक की राशि का आहरण कर लिया है।

400 फीट से आगे खनन करेंगे

           वहीं जोबट एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि, ग्रामीण द्वारा बताई गई जगह पर ही खनन कराया था, लेकिन 400 फीट तक पानी नहीं निकला। इस बोरिंग को 400 फीट से आगे खनन करवा रहे हैं, उम्मीद है कि पानी निकलेगा और इसमें बारहमासी आवक बनी रहेगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |