माही की गूंज, अलीराजपुर।
नगर के मध्य स्तिथ (मंसुरी-चौक) पर राज्य हज कमैटी भोपाल द्वारा नियुक्त किए गए हज सैवक एम.एस.पाकीज़ा ग्रुप के द्वारा हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर समस्त हज यात्रियों को बधाई देते हुए सफल यात्रा हैतु प्रार्थना की गई। जिसमे हज यात्रीयो को ट्रैनर हाजी शाहिद खाँ के द्वारा एहराम, तवाफ़, ज़िद्दा, मक्का, मदीना, मीना, मुज़्दल्फा, सफा, मरवाह, ज़मरात, अरफात ज़मज़म में होने वाले हज के छोटे से छोटे अरक़ानो के बारे में व यात्रा के समय एयरपोर्ट, ट्रेन, बस स्टेशन हवाई जहाज़ टैक्सी, ट्रेन, बिल्डिंग, लिफ्ट में भारतीय हज यात्रियों की सुरक्षा हैतु महत्वपूर्ण जानकारीया मंसुरी भवन में दी गई।
मो.हुसैन मन्सूरी पाकीज़ा ने बताया कि, इस वर्ष 18 अप्रैल से ही हज यात्रा की उड़ान प्रारम्भ होंगीं। ज़िले के मुम्बई एवं अहमदाबाद इम्रबौकेशन पॉइंट से हज यात्रा पर जाने वाले 11 कवँर हैड के कुल-32 यात्री है जिसमे महिला 17 एवं पुरुष 15 तथा अधिक उम्र वाले 70 वर्षीय मोहम्मद खत्री है और कम उम्र वाली 27 वर्षीय आफरीन हैदर मुगल सम्मिलित है।
ज़िला टीका-करण अधिकारी डॉ.प्रैम प्रकाश पटेल व शहरी नोडल अधिकारी डॉ.सचिन पाटीदार ए.एन.एम. लक्ष्मी भिंडे, पिंकी रावत, अनीता मौरे, अनीता भिंडे, रुकसेना चौहान द्वारा QMMV-मैनिन्जाइटिस व SIV-सिज़नल इन्फ्लुएन्जा टिके तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर पौलियो की दवाई देकर हैल्थ कार्ड बुक पर सील व हस्ताक्षार कर यात्रीयो को सौपी।
उक्त कार्यकम में हाजी इक़बाल मंसुरी मस्जिद सदर अलाउद्दीन चंदेरी इस्माइल मंसूरी पाकीज़ा वशीम लिली कंगन मंसूरी समाज सदर हाजी फरीद मंसूरी अ.कलाम चंदेरी अ.समद सहाब शाहीद मन्सूरी अफजल कुरेशी सानू मंसूरी अरसलान मंसूरी जिशान पाकीजा रैय्यान मंसूरी का सराहनीय योगदान रहा।

