माही की गूंज, आम्बुआ।
कस्बे से बाहर जोबट तिराहे के पास विगत वर्ष जल जीवन मिशन के तहत जल प्रदाय हेतु डाली गई पाइप लाइन के वाल्व हेतु बनाए गए पक्के गड्डे को वगैर ढक्कन के छोड़ दिया गया है जिससे दुर्घटना का भय बना हुआ है।
आम्बुआ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर नलों के माध्यम से जल प्रदाय हेतु सुदूर काला दगड़ा फलिया में एक टंकी का निर्माण ठेकेदार के माध्यम से पीएचई विभाग की निगरानी में कराया गया था। लगभग तीन साल पूर्व निर्मित इस टंकी से जल प्रदाय हेतु पाइप लाइन बिछाई गई थी तथा मार्ग में अनेक स्थानों पर जल वितरण हेतु वाल्व हेतु पक्के गड्डे बनाए गए थे। उन्हीं में से एक गड्ढा आम्बुआ जोबट तिराहे के पास सड़क के किनारे भी बनाया गया था जोकि खुला पड़ा होकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। आस-पास वर्षा के कारण घास तथा जंगली झाड़ियां उग आई है जिस कारण वह गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा है। तथा यहां कभी भी दुर्घटना घटित होने की संभावना अधिक बनी हुई है।
