Sunday, 12 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? |

19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता
22, Jun 2026 2 weeks ago

image

माही की गूंज, जोबट।

          पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ज्योती उमठ बघेल, जिला अलीराजपुर के मार्ग दर्शन में एवं एसडीओपी जोबट रविन्द्र राठी के नेतृत्व में चोरी, लुट जैसे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.06.2026 को अनाज व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से 19 लाख रूपए से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी का मश्रुका एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त करने मे बड़ी सफलता मिली है।

       घटना सुबह करीबन 10ः35 बजे से 11ः00 बजे के बीच फरियादी प्रदीप जैन अनाज व्यापारी अपनी दुकान दालमील परिसर मे अनाज खरीदी बिक्री का व्यापार कर रहे थे। जिन्होने अनाज खरीदने के लिए 19 लाख रूपए नगदी से भरा एक बैग अपने काउण्टर पर रखा हुआ था, जो फरियादी काउण्टर से उठकर अपने मजदुरो को काम बताकर थोड़ी देर मे वापस काउण्टर पर आए तो देखा रूपयों से भरा बैग काउण्टर पर नही था। जिसके बाद फरियादी द्वारा अपनी दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमे पाया कि, कोई अज्ञात व्यक्ति उनका 19 लाख रूपए नगदी से भरा हुवा बैग चोरी करके ले जाता दिखा। जिसके बाद फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना की गई जिसकी सूचना पर से थाना जोबट पर अपराध क्र 258/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

         घटना की सूचना मिलते ही जोबट पुलिस टीम घटनास्थल पर पंहुचे तथा वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौके पर उपस्थित हुवे जिनके द्वारा थाना प्रभारी जोबट को आरोपीयों को पकड़ने एवं माल बरामद करने के संबंध मे निर्देश दिए गए। बाद वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त निर्देशों के आधार पर थाना जोबट की पुलिस टीम के द्वारा मौके का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खगांले गए जिसमे पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति दुकान से नगदी से भरा बैग चोरी कर अपने अन्य साथीयों के साथ पैदल-पैदल बाजार मे होते हुवे पुराना बसस्टेण्ड से अपनी नई बलेनो कार मे बैठकर झाबुआ तरफ भागे है जो बाद थाना जोबट की पुलिस टीम सायबर सेल की टीम को साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज, संदेहीयो के तकनीकी साक्ष्यों एवं सुत्रो के आधार पर अज्ञात बदमाशो की तलाश झाबुआ, राजगढ, धार, बेटमा, पुणे महाराष्ट्र करते हुए बुरहानपुर पंहुचे। जंहा से एक संदेही रमाकांत पिता महिपाल सोलंकी जाति पारदी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रावत जुनागांव, बेटमा, थाना बेटमा, जिला इंदौर को पकड़ा गया उससे की गई। पुछताछ के आधार पर उसके दो और अन्य साथी काजुसिंह पिता भारत राठोड़ जाति पारदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कालासुरा, थाना बेटमा, जिला इंदौर एवं रजत पिता रूपधारक सोलंकी जाति पारदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी पिरजलार, थाना बड़नगर, जिला उज्जैन को उन्हेल से पकड़कर पुछताछ हेतु थाना लेकर आए तथा आरोपी से पुछताछ पर से उपरोक्त तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों से की गई पुछताछ के आधार पर से आरोपी काजुसिंह के घर से चोरी का 19 लाख रूपए नगदी बरामद किए गए तथा साथ ही घटना मे प्रयुक्त एक बलेनो कार क्र एमपी 09 जेड बी 4246 को भी जप्त किया गया है। प्रकरण मे उपरोक्त तीनों आरोपीयों का एक और साथी साईन पिता भारत राठौड़ जाति पादरी निवासी कालासुरा, थाना बेटमा, जिला इंदौर का वक्त घटना से फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। प्रकरण मे गिरफ्तारशुदा आरोपीयों से पुछताछ की जा रही है।    


         उक्त आरोपीयों को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि गोविन्दसिंह कटारे, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 523 चेनसिंह, आरक्षक 453 मनिष, आरक्षक 27 उमेश, आरक्षक 293 रमेश, आरक्षक 530 रवि, तथा थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक नेपालसिंह चैहान, सउनि विक्रम लाखन, आरक्षक 64 विशाल, सायबर सेल टीम के प्रआर दिलीप, आरक्षक प्रमोद, आरक्षक नागर सोलंकी का योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |