माही की गूंज, उदयगढ।
मुस्लिम समाज का माहे रमजान का महिना दिनाक 19 फरवरी गुरु वारसे प्रारंभ हो गया। इस मुबारक महिने मे सभी बडे बुर्जुग मुस्लिम महिला /पुरुष एक माह रोजे रखकर अपनी नमाज इबादत मे मशगुुल रहते है। अपनी एव दुनिया की सभी मुखलुकात की अल्लाह से मगफीरत एव अमनो अमान दुआए मागते है। इस माह समाज के छोटे बच्चे भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत मे पिछे नही रहते। उसी कडी मे आज उदयगढ के छ: वर्षीय इजहान ने अपने जीवन का पहला रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर शुक्र अदा किया।
