माही की गूंज, जोबट।
नगर के दाल मिल पर स्थित अनाज व्यापारी प्रदीप कुमार फौजमल जैन की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई। अज्ञात चोर दुकान में करीब 20 लाख रूपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। व्यापारी गुरुवार का हाट बाजार होने से अपनी दुकान पर जल्दी रुपए से भरा बैग लेकर पहुंचा था इस घटना से नगर के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई।
चोर ने शातिराना तरीके से दुकान को निशाना बनाया, चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच के दौरान एक अन्य दुकान के कमरे में संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की कार में बैठकर भागता हुआ दिखाई दिया यह पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साक्ष है।

पुलिस अब इस सफेद रंग की कार की पहचान उसके नंबर और आरोपी के आने-जाने के रास्ते की पड़ताल कर रही है। चोरी कि यह रकम करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है जो जोबट क्षेत्र की हाल की बड़ी चोरियों में से एक है। जनप्रतिनिधियो ने भी फोन कर पुलिस प्रशासन को चोरी की घटना को तत्काल पकड़ने की बात की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है।

