Thursday, 01 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड |

जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू
01, Oct 2026 2 hours ago

image

ग्रामसभा में प्रस्ताव के बाद मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने बनाया पंचनामा

माही की गूंज, आम्बुआ।

           ग्राम पंचायत आम्बुआ में लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े पुराने पंचायत भवन, ग्राम पंचायत सचिवालय सहित अन्य भवनों को गिराने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई है। इन जर्जर भवनों की समस्या को लेकर पूर्व में समाचारों के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इन भवनों को गिराने के लिए ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित किया।    जर्जर भवनों की स्थिति को देखते हुए इनके आसपास किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। इसी को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा जनपद पंचायत अलीराजपुर को पत्र लिखकर जर्जर भवनों को गिराने की मांग की गई थी।


 जनपद की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण


          ग्राम पंचायत की मांग पर जनपद पंचायत अलीराजपुर द्वारा अधिकारियों की एक टीम गठित कर आम्बुआ भेजी गई। शुक्रवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर पुराने पंचायत भवन, पंचायत सचिवालय सहित अन्य जर्जर भवनों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवनों की स्थिति का जायजा लेकर पंचनामा तैयार किया तथा आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाने की बात कही।


 अनुमति मिलने के बाद गिराए जाएंगे जर्जर भवन


         निरीक्षण और पंचनामा तैयार होने के बाद अब संबंधित भवनों को गिराने की अनुमति मिलने के बाद ग्राम पंचायत द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इन भवनों को हटाए जाने से संभावित हादसों का खतरा कम होने की उम्मीद है। साथ ही पंचायत क्षेत्र में अनुपयोगी पड़े पुराने भवनों की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।


 ये अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद


           जिला मुख्यालय अलीराजपुर से गठित टीम में पंचायत इंस्पेक्टर इंदर सिंह मौर्य, इंजीनियर सोनू कवछे, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आकांक्षा भंवर एवं एई अनीश मकरानी शामिल रहे। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच रमेश रावत, उपसरपंच थानसिंह भयड़िया, सचिव उज्ज्वल रावत, विजय रावत, मयंक विश्वकर्मा तथा पंचायत कर्मचारी राजू सोलंकी आदि मौके पर मौजूद रहे।  समाचारों के माध्यम से जनहित में उठाए गए इस मुद्दे पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होने के बाद अब आम्बुआ के जर्जर भवनों को हटाए जाने की उम्मीद जगी है। अनुमति मिलने के बाद इन भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाएगी।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |