माही की गूंज, करवड़।
रतलाम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगाखेड़ी मोड़ पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित होकर एक आयशर ट्रक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रतलाम की ओर से एक आयशर वाहन (क्रमांक MH 04 KU 2709) तेज गति में आ रहा था। गंगाखेड़ी मोड़ के पास सामने से अचानक एक पिकअप वाहन आ गया। पिकअप को बचाने के प्रयास में आयशर चालक ने जैसे ही वाहन से नियंत्रण खोया, ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
चालक मौके से फरार
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलटे हुए वाहन पर 'बीआर गुड्स कैरियर' (BR Goods Carrier) लिखा हुआ है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में किस तरह का सामान लोड था।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस चौकी की टीम हरकत में आई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

