माही की गूंज, काकनवानी।
जीनियस पब्लिक स्कूल काकनवानी से बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चार बालिकाओं का चयन होकर जिला स्तर पर खेला गया। जिसमें दीपशिखा पंचाल 12 वी, हंसिका भाभोर 12 वी, श्रुति पंचाल 10 वी, विशाखा डामोर 10 वी ने जिला स्तरिय बैडमिंटन खेला। इन चार बालिकाओं में से जिले में प्रथम कुमारी दीपशिखा पिता हरीश पंचाल काकनवानी का चयन संभाग स्तर पर बैडमिंटन में हुआ।
दीपशिखा ने जिले एवं गांव का नाम रोशन करते हुए बताया कि, इस प्रतियोगिता का श्रेय एवं सहयोग स्कूल स्टाफ एवं माता-पिता का रहा इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ के शिक्षक पीटीआई सचिन निनामा, राहुल निनामा, सुनील बसाया, संदीप डामोर, गावस्कर दांतला, मंजु वसुनिया, रिशु डामोर, रेनुका चारेल, समस्त स्टाफ एवं स्कूल संचालक धर्मिष्ठा पंचाल, जगदीश पंचाल, अर्जुन नायक सहित स्कूल के प्राचार्य संतोष घोती ने दीपशिखा को मोमेंटो के साथ सम्मान कर बधाई प्रेषित की।
