माही की गूंज खवासा।
क्षेत्र के ग्राम सेमलिया ( नारेला ) में आज तडके एक व्यक्ति कि कुए मे डुबने से मौत हो गई। उक्त जानकारी ग्रामिणो द्वारा खवासा पुलिस को दि गई। सुचना मिलने के बाद खवासा पुलिस जब मोके पर पहुची तो पाया कि, कुए में एक पुरूष का शव तेरता हुआ दिखा। जब मृतक को पानी में सिधा कर बाहर निकाला गया तो मृतक की पहचान वरसिंह पिता हैरजी गरवाल (50), निवासी सेमलिया घाटी फलिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल का प्रारंभिक निरिक्षण किया जिसमें सामने आया कि, मृतक के घर से थोडी दुरी पर ही स्थित कुए मे गिरने से वरसिंह कि मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाॅंच कर रही है कि, वरसिंह किन परस्थितियो के कारण व कब कुए में गिरा और उसकि मौत हुई है।
मृतक का पीएम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द किया जावेगा।
