Friday, 02 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन |

गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न
02, Oct 2026 3 hours ago

image

ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल सहित विभिन्न समस्याएं पंचायत के सामने रखीं, लिखित शिकायत देकर निराकरण की मांग


माही की गूंज, भामल।

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत भामल में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव की विभिन्न समस्याओं को ग्राम पंचायत के सामने रखते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।

    ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने गांव में सड़क एवं पेयजल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि, कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं वडलीपाड़ा गोपाल सिंगाड़ एवं सुनील डिंडोड ने सिंगाड़ फलिए में जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी से पेयजल की समस्या को लेकर पंचायत का ध्यान आकर्षित करते हुए नियमित एवं पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी।

    ग्रामीणों ने बताया कि, गांव में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनका निराकरण लंबे समय से अपेक्षित है। ग्राम सभा को ग्रामीणों के लिए अपनी समस्याएं सीधे पंचायत के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। इसी के तहत ग्रामीणों ने अलग-अलग समस्याओं को पंचायत के समक्ष रखते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की।

    सड़क एवं पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा पंचायत में लिखित शिकायत भी प्रस्तुत की गई, ताकि समस्याओं को दर्ज कराकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ग्रामीणों ने पंचायत से मांग की कि ग्राम सभा में उठाई गई समस्याओं को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर मौके पर कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।

    ग्राम सभा में ग्रामीणों ने बताया कि, भामल के प्राथमिक विद्यालय के पास बने दो कमरों पर गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिसका ग्राम पंचायत द्वारा एक पत्र बनाकर एसडीएम को प्रस्तुत भी किया गया है। ताकि वहां जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो रहे भवन को जमींदोज किया जाए और शासन की जितनी जमीन है, उसका सीमांकन करके स्कूल के कब्जे में देने का प्रस्ताव भी बनाया गया है। वहीं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों का कहना है कि, ग्राम सभा तभी सार्थक होगी, जब यहां उठाई गई समस्याओं पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई हो और लोगों को वास्तविक रूप से उसका लाभ मिले।

    गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों की ओर से रखी गई समस्याओं और लिखित शिकायतों के बाद अब ग्रामीणों की नजर पंचायत की आगामी कार्रवाई पर है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि पंचायत स्तर पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।

    ग्राम सभा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उप स्वास्थ्य केंद्र की सीएचओ, एएनएम, नोडल अधिकारी, पटवारी, कोटवाल के साथ पंच, सरपंच, उपसरपंच आदि उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |