Wednesday, 05 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन |

शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी
05, Aug 2026 2 hours ago

image

सीसीटीवी में कैद हुई बड़ी चोरी, हथियारबंद गिरोह ने उड़ाए लाखों

माही की गूंज, थांदला। 


        थांदला में सोमवार-मंगलवार की रात एक सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात में हथियारों से लेस अज्ञात बदमाश 2.60 लाख नकद सहित सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर भाग खड़े हुए।पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद बदमाश अभी पकड़े नहीं जा सके हैं।

          थांदला सहित जिले के अन्य स्थानों में पिछले दिनों घटित हुई चोरी,हत्या एवं गौवध के एक के बाद एक अपराधिक घटनाक्रम से जिले में दहशत का वातावरण बना हुआ है। जिले के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, निगरानी शुदा बदमाशों पर कड़ी नजर रखने, अपराधिक रेकार्ड वाले बदमाशों की निगरानी सहित फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और आज घटित हुई सनसनीखेज चोरी की घटना सहित अन्य घटनाओं का खुलासा कर संबंधित आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है।

          ताज़ा घटनाक्रम में जिले के थान्दला नगर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित गवली मोहल्ले में सोमवार एवं मंगलवार की दरमियानी रात में हथियारों से लैस बदमाशों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का वातावरण निर्मित कर दिया है।बीती मध्य रात छह बदमाशों ने किराए के मकान में रह रहे इरशाद कुरैशी नामक एक व्यक्ति के सूने घर का ताला तोड़कर 2.60 लाख नकद,सोने की चेन और महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला हार सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई बताई जा रही है,बावजूद उसके बदमाश अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

          चोरी की घटना का शिकार हुए इरशाद कुरैशी अपने परिजन की बीमारी के चलते घटना की रात अपने घर पर नहीं थे,और बदमाशों ने इसी बात का लाभ उठा कर मकान का ताला तोड़ा और घर में रखी अलमारी एवं सामान को खंगालते हुए बड़े आराम से घटना को अंजाम दिया।

          थाना प्रभारी थांदला अशोक कनेश ने घटना की जानकारी चाहे जाने पर मंगलवार को कहा कि, नगर में तीन जगहों पर बदमाशों द्वारा ताले तोड़े गए थे और एक जगह वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थांदला पुलिस मौके पर पहुंची, और कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई।पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।फुटेज में छह संदिग्ध बदमाश हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं।पुलिस बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है,और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

           नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने,निगरानी शुदा बदमाशों पर कड़ी नजर रखने, अपराधिक रेकार्ड वाले बदमाशों की निगरानी सहित फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और आज घटित हुई सनसनीखेज चोरी की घटना सहित अन्य घटनाओं का खुलासा कर संबंधित आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |