माही की गूंज, काकनवानी।
आज काकनवानी में श्री राम बाबा कटनेरा निसरपुर के सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर महिला मित्र मंडल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चौखवाड़ा श्री चोखेश्वर महादेव मंदिर सबरी आश्रम से शुरू होकर मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर काकनवानी संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं फलाहार केले एवं जल की व्यवस्था की गई। इस यात्रा में श्री राम बाबा, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र भानपुरिया, सचिव गोलू पंचाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पंचाल, मंदिर ट्रस्ट के समस्त सदस्य गण राहुल नायक, देवेंद्र भनपुरिया, रितेश पांचाल, विजेंद्र पांचाल, अनिल पांचाल, शांतिलाल पांचाल, राहुल पांचाल मैनेजर राजेश डामोर एवं गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ कई श्रद्धालु एवं आसपास मदरानी से कमलेश, पांचाल सुरेश पंचाल एवं भक्त लोगों ने बढ़ चढ़कर इस कावड़ यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा के पश्चात कावड़ का जल श्री सिद्धेश्वर महादेव को आचार्य पंडित प्रवीण जी भट्ट द्वारा मंत्रोपचार से अर्पित किया गया। भक्तों द्वारा जल अर्पित कर शिव मंदिर में श्रीराम बाबा द्वारा महा आरती की गई एवं प्रसादी, फलाहार वितरण किया गया। इस 5 किलोमीटर की कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय बना रहा। बाजार में ट्रैफिक जाम ना हो जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने लोगों को हिदायत देते हुए वाहन चालकों को एक साइड से चलने को कहा।

