माही की गूंज,
खवासा रोग्या देवी मंदिर के संचालन एवं धार्मिक आयोजनों के साथ व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की एक बैठक आयोजित की गईं। जिसमे मंदिर समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में ललित चौहान को समिति का अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष चिराग भटेवरा, मनीष पाटीदार वही आशीष सोलंकी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिव अतुल जेन को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य सदस्यों को भी समिति में जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आगामी आने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर तथा मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने तथा मंदिर परिसर की साफ.सफाई एवं आवश्यक विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। समिति गठन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि नई समिति के गठन से मंदिर की व्यवस्थाओं को नई दिशा मिलेगी और सभी के सहयोग से मंदिर परिसर का विकास एवं धार्मिक गतिविधियां बेहतर तरीके से संचालित की जा सकेंगी।
