नदी के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
माही की गूंज, काकनवानी।
थाना मेघनगर अंतर्गत चौकी के ग्राम नांगनवाट की पाट नदी में मिली लाश की पहचान काकनवानी निवासी रोहित बाबूलाल पंचाल उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम 6:00 बजे अपने घर से थांदला जाने का कह कर बुलेट लेकर निकला था जो देर रात तक घर नहीं पहुंचा। रम्भापुर पुलिस रात्रि गस्त के दौरान काकनवानी से 12 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम नांगनवाट स्थित पाट नदी पर बुलेट दिखाई दी एवं बुलेट के पास चप्पल रखी हुई थी, शंका होने पर पुलिस द्वारा आसपास देखने पर नदी में लाश दिखाई दी। पुलिस ने बुलेट के नंबर अनुसार जानकारी निकालने पर बुलेट बाबूलाल पांचाल काकनवानी के नाम पर पाई गई एवं मृतक की पहचान कर काकनवानी थाने पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। पूरे ग्रामवासी रात को घटनास्थल पर पहुंचे एवं मृतक को नदी से बाहर निकला गया एवं थाना मेघनगर ले जाया गया जहां मर्ग कायम कर पीएम किया जाएगा।
मृतक का भरा पूरा परिवार है और 5 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक रोहित के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं रोहित नेट बैंकिंग का कार्य करता था और अपने आजीविका चला रहा था। यह घटना कैसे हुई इस घटना में रोहित की हत्या की गई आत्महत्या...? अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक के पीठ पर दो चोंट के निशान पाए गए एवं एक हाथ टूटा हुआ है मृतक की बुलेट की चाबी मुड़ी हुई एवं घटनास्थल से मृतक की दूरी से 10 फीट पर चाबी मिली जिस पर ग्रामवासी द्वारा शंका जताई जा रही है कि रोहित के साथ कुछ अनहोनी घटना हुई है। मेघनगर पीएम होने के पश्चात आज दोपहर 1:00 बजे मृतक का दाह संस्कार ग्राम गृह निवासी काकनवानी किया जाएगा।
