Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड
28, Jul 2026 2 months ago

image

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज नहीं किया, सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज हुई शिकायत

माही की गूंज, पेटलावद।

          रायपुरिया थाना क्षेत्र में चोरी की एक अजीबो-गरीब वारदात सामने आई है, यहां चोरों ने कोई दुकान या मकान को निशाना बना कर उसमें चोरी नहीं की बल्कि पूरी की पूरी टीन शेड की बनी दो दुकान चोरी कर ली। वारदात रायपुरिया के बाई पास रोड की है जहां कुसुम पाटीदार नाम की महिला की चालीस बाय चालीस (40×40) की साइज की दो दुकान टीन शेड (लोहा चद्दर) से बनी हुई थीं। दुकान खाली पड़ी थी ओर उसके दुकान मालिक का ही कुछ सामन रखा था। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि चोरो ने पूरी दुकान कटर से काट कर चोरी कर ली। दुकान मालिक कुसुम पाटीदार सुबह जब बाई पास पर बनी दुकानों पर पहुंची तो चोंक गई, दो दुकानों का बना पूरा की पूरा टीन शेड गायब था, शेड में रखा सामान पाइप, टूलू मोटर, साइकिल, वायर आदि सामन भी गायब था। मौके पर दुकान के लिए लगी इंगल ओर पाइप कटर से काटे हुए साफ दिख रहे थे। मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कुसुम पाटीदार थाना रायपुरिया पहुंची लेकिन थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए आवेदन देने का बोल कर पीड़िता को डॉट डपकार के रवाना कर दिया और कह दिया कोई एफआईआर नहीं होगी देना हो तो आवेदन देकर जाओ। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के बाद पीड़िता कुसुम पाटीदार ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करवा दी है। रायपुरिया पुलिस की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है यहां इस प्रकार की चोरी के मामले दर्ज नहीं किए जाते। पीड़िता कुसुम पाटीदार ने बताया कि, इस मामले में पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा कर थाना प्रभारी के व्यवहार की भी शिकायत दर्ज करवाएगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |