माही की गूंज, काकनवानी।
ग्राम काकनवानी के बीच बाजार में सर्राफा व्यापारी जगदीश पंचाल की दुकान में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि में चोरों ने दुकान के पीछे से दीवाल में सेंध कर अंदर घुसे लेकिन उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी। चोर दुकान के पीछे की ओर दीवार में दो-चार ईट निकालकर अंदर घुसे। जिससे यह पता चलता है कि यह कोई बड़े चोर नहीं बल्कि बच्चा गैंग है जो की जगह-जगह छोटी-मोटी चोरी करते रहते हैं। यह बच्चा गैंग पहले भी कई छोटी-छोटी दुकानों को निशाना बना चुके हैं लेकिन आज तक पुलिस के हाथ नहीं आए। अगर कोई बड़े और नामी चोर होते तो यह बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।

