माही की गूंज, उदयगढ़।
मुस्लिम समाज का माहे रमजान का महिना दिनाक 19 फरवरी गुरुवार से प्रारंभ हो गया। आज माहे रमजान का दुसरा रोजा मुबारक है। इस मुबारक महिने मे सभी बडे बुर्जुग मुस्लिम महिला /पुरुष एक माह रोजे रखकर अपनी नमाज इबादत मे मशगुुल रहते है। तथा अपनी एव दुनिया की सभी मुखलुकात की अल्लाह से मगफीरत एवं अमनो अमान दुआए मागते है। इस माह समाज के छोटे बच्चे भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत मे पिछे नही रहते। उसी कडी मे आज उदयगढ के छ: वर्षीय मोहम्मद जीशान सैयद ने अपने जीवन का पहला रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर शुक्र अदा किया।
