Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा
Report By: नरेश पांचाल 17, Jul 2026 2 months ago

image

न्याय को लेकर सड़क पर उतरा पंचाल समाज, परिजनों की भीगी आंखें

माही की गूंज, काकनवानी। 


         रोहित पंचाल हत्याकांड के 21 दिन बीत गए है, इन 21 दिनों में रोहित के परिजनों की न्याय की आस अधूरी है। पत्नी शिवानी अपने दो बच्चों के साथ मृतक रोहित का फोटो लेकर न्याय की आस लिए अपनी आंखें भीगा रही है। परिजनों की आंखों में आंसूओं का सैलाब पंचाल समाज के संघर्ष को तेज करता जा रहा है। जहां अंचल के जनप्रतिनिधि सीएम डॉ. मोहन यादव से रोहित को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे है। तो वहीं गुरूवार को थांदला की सड़कों पर पंचाल समाज के लोग न्याय के लिए परिजनों के साथ पैदल एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। थांदला की सड़कों पर न्याय के लिए पिता रोहित का फोटो लेकर चल रहे मासूम भाई-बहन को जिस किसी ने देखा उसका कलेज़ा पसीज गया और आंखें नम हो गई। एसडीओपी कार्यालय पर त्वरित जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को एक ज्ञापन एसडीओपी राजेश सुल्या को दिया गया। जहां उन्होंने परिजनों को जांच के प्रचलन में होने की बात कही। साथ ही रिपोर्टों में हो रही देरी के चलते पुलिस अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। इस दौरान परिजनों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय समाजजन मौजूद रहे। 

सांसद ने घर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस


         क्षेत्रीय सांसद अनिता नागरसिंह चौहान को जब रोहित हत्याकांड की जानकारी लगी, तो उन्होंने झाबुआ जिले के दौरे के बीच काकनवानी पहुंचकर पीड़ित परिवार का दर्द सुना। रोहित की पत्नी और बच्चों से मिलकर सांसद की आंखें नम हो गई। उन्होंने वहीं से एसपी देवेंद्र पाटीदार को पूरे मामले में निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही। इससे इतर पंचाल विकास मंच के जिलाध्यक्ष जगदीश पंचाल के नेतृत्व में परवलिया में सांसद अनिता चौहान को एक ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के माध्यम से विशेष जांच दल के गठन का अनुरोध किया गया। रोहित के प्रकरण को लेकर मेघनगर टीआई दिनेश शर्मा और अन्य लोगों की संदिग्ध भूमिका की विभागीय जांच की मांग भी की गई। ताकि परिजनों के आरोप के अनुसार घटना स्थल पर जांच में हुई लापरवाही और साक्ष्यों के साथ हुई छेड़छाड़ की सत्यता भी पता की जा सके।  

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को हस्तक्षेप के लिए लिखा पत्र

         रोहित पंचाल हत्याकांड की गुत्थी पुलिस के लिए उलझती जा रही है। पुलिस जहां जांच रिपोर्टों के आने में देरी और जांच अधिकारी नेहा बिरला के छुट्टी में जाने की बात कह रही है। तो वहीं पूरे मामले को लेकर पंचाल समाज अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष भी शिकायत दायर कर चुका है। 

          जिलाध्यक्ष जगदीश पंचाल ने बताया कि, रोहित पंचाल को न्याय दिलाने के लिए समाज एकजुट है और हर कानूनी संस्था के दरवाजे खटखटाने से पीछे नहीं हटेगा। इसी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली और मप्र राज्य मानवाधिकार आयोग, भोपाल को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए सूचित किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास करेगी तो संपूर्ण समाज जल्द ही सड़कों पर प्रदर्शन करेगा। वहीं समाजजनों का कहना है कि अगर 8 दिन में खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंद एवं चक्का जाम किया जाएगा।

सांसद से पंचाल समाज ने विशेष जांच दल बनाने की रखी मांग। 

थांदला की सड़कों पर न्याय के लिए उतरे परिजन।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |