Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन
10, Jul 2026 3 months ago

image

माही की गूंज, पेटलावद।

          पेटलावद में एक बार फिर बिजली विभाग की मनमानी का मामला सामने आया है। यहां शिकायतकर्ता शोभा अग्रवाल से विभाग के एक कर्मचारी पर कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग की। मामले ने तुल पकड़ा तो कर्मचारी ने ही एक आवेदन खुद ही लगा कर मीटर कनेक्शन काटने का मामला बना दिया। शिकायतकर्ता के पुत्र अर्पित अग्रवाल ने बताया कि, हमारे मकान में मीटर कनेक्शन था जो पुलिस विभाग में पदस्थ नानूराम हरवाल को किराए से दिया ओर उसी के नाम से कनेक्शन भी था, मीटर में मेरा नंबर जुड़ा हुआ है। नानूराम दिसंबर 2025 में ही मकान खाली करके चला गया जिसके बाद से मकान का बिल जो भी आ रहा वो मेरे द्वारा भरा जा रहा था। बिजली विभाग के कर्मचारी ने मीटर दूसरे के नाम पर होने का हवाला देकर पैसे की मांग की जो नहीं देने पर बिना सूचना ओर जानकारी दिए मीटर खोल कर निकाल लिया। जब विभाग से बिना जानकारी मीटर निकालने के जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम ली गई तो विभाग ने जो आवेदन की प्रति उपलब्ध करवाई उसमें नानूराम के फर्जी हस्ताक्षर ओर विभाग के कर्मचारी के हाथ से लिखा आवेदन उपलब्ध करवा दिया। 

           मकान मालिक शोभा अग्रवाल ने बताया कि, नानूराम के द्वारा दिए जाने वाले मकान किराए की रशीद ओर जो आवेदन बिजली विभाग ने दिया दोनों में हस्ताक्षर अलग है और लिखावट भी नानूराम हरवाल की नहीं हैं। पुराने किरायेदार से जानकारी लेने पर भी मकान मालिक को किसी प्रकार का आवेदन बिजली विभाग में नहीं देने की बात बताई गई। शोभा अग्रवाल ने कहा कि, विभाग की मनमानी के चलते मेरा मीटर कनेक्शन वापस नहीं लगाया जा रहा है जिससे मेरा मकान बिजली विहीन होने से अनुपयोगी पड़ा है और किसी को मकान किराए नहीं दे पा रही हु, जिससे मुझे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मीटर कनेक्शन काटने के आवेदन में ओर मकान किराए रसीद में हस्ताक्षर अलग-अलग, शिकायतकर्ता का आरोप मीटर खोलने जानकारी मांगी तो कर्मचारी ने फर्जी हस्ताक्षर कर खुद ही लिख लिया आवेदन।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |