माही की गूंज, करवड़।
ग्राम दनतोडिया से पांच दिवस की पैदल यात्रा निकाली गई यह यात्रा 19 जुलाई को विभिन्न मार्गो से होते हुए सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया पहुंची। यह यात्रा करीबन 230 किलोमीटर की पैदल पालकी यात्रा थी। इस यात्रा में नगर के 50 से 60 भक्तों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्री सांवलिया सेठ के भक्तों ने जगह-जगह पैदल पालकी का स्वागत किया एवं पालकी में विराजमान सांवलिया सेठ की प्रतिमा का पूजन पाठ किया व श्री सांवलिया सेठ जी का आशीर्वाद लिया। रास्ते में टोल टैक्स कंपनियों के स्टाफ के द्वारा पालकी का भव्य स्वागत किया। श्री सांवलिया सेठ पालकी यात्रा संघ दनतोडिया के द्वारा आयोजन किया गया यह यात्रा पांच दिवस की थी।
