Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता
Report By: शाहरुख खत्री 12, Feb 2026 8 months ago

image

माही की गूंज, जोबट। 

         थाना जोबट क्षेत्रान्‍तर्गत घटना दिनांक 5 फरवरी की मध्‍य रात्रि मे घर का दरवाजा तोडकर सोना/चांदी के जेवरात चुरानें की वारदात का जोबट पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपी को ज्ञात करने मे सफलता प्राप्‍त की है। घटना दिनांक 4 व 5 की रात्रि को अज्ञात बदमाशो के द्वारा कश्मीर पिकनीक पर गए फरियादी जितेन्द्र पिता भेरूसिंह अजनार जाति भील निवासी दिनदयाल कालोनी मिशन अस्पताल के सामने जोबट के सुने घर मे घर का दरवाजे का नकुचा तोड़कर घर के अन्दर घुसकर घर में रखी गोदरेज का ताला तोड़कर उसमे रखे लाखो रूपए के सोना-चांदी एवं आर्टीफिशियल जेवरात चुराकर ले गए थे। चोरी की सूचना पर फरियादी अपनी पिकनीक छोड़कर वापस घर आया व चोरी की सूचना थाना जोबट पर दी गई। जिस पर से थाना जोबट पर अपराध क्र 51/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कस्‍बा जोबट मे हुई चोरी की बडी वारदात को आलीराजपुर पुलिस के द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट रविन्द्र राठी मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्‍कले के नेतृत्व में अज्ञात आरो‍पियों की धरपकड हेतु विशेष टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम के द्वारा वारदात दिनांक से ही अज्ञात आरोपियों के संबंध में लगातार गंभीरता से प्रयास किये जानें के परिणामस्‍वरूप दिनांक 05.02.2026 को मध्य रात्रि मे एक सुने घर मे दरवाजा तोड़कर लाखो के सोने चांदी के जेवर चुराकर ले जानें वाले आरोपियों को ज्ञात करने मे सफल हुये हैं।  

            घटना के अज्ञात आरोपियों को ज्ञात करने के दौरान जोबट पुलिस के द्वारा अज्ञात बदमाशो की पतारसी हेतु कई सीसीटीवी फुटेजों को खगालने के बाद सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल टीम की मदद ली गई। मुखबीर की सूचना से एक अज्ञात आरोपी आशु पिता वेस्ता वास्केल उम्र 18 वर्ष निवासी सिगांड़ फलिया ग्राम पनेरी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध मे पुछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर लोहा काटने के कटर की मदद से फरियादी के घर का नकुचा काटकर घर के अंदर घुसकर घर के अंदर गोदरेज मे रखे लाखो रूपए के सोना-चांदी के जेवर एवं आर्टीफिशियल जेवरात चुराना स्विकार किया तथा चोरी के मनुका को आपस मे बाटना बताया गया। आरोपी आशु द्वारा पुलिस के डर से अपने हिस्से मे आया चोरी का सामान सोने के 2 हार किमती करीबन 10 लाख रूपए को जंगल मे पत्थर के नीचे छिपाकर रखा था जिसको भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया तथा पुलिस द्वारा अन्य दो फरार आरोपीयों की तलाश की जा रही है जिनसे भी चोरी का मश्रुका बरामद किया जाना शेष है।

         उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उनि धनराज सेमिया, सउनि मोहन मुझाल्दा, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 453 मनिष, आरक्षक 530 रवि एवं सायबर सेल टीम का योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |