Saturday, 22 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला |

अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती
Report By: खलील मंसूरी 20, Feb 2026 6 months ago

image

माही की गूंज, उदयगढ़।

          आलीराजपुर जिले के जोबट तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयगढ़ में अतिक्रमण के एवज में प्रशासन केवल लीपा-पोती करता नजर आया। अतिक्रमण हटाने के लिए ग्राम पंचायत उदयगढ़ ने स्थान चिन्हित कर राजस्व विभाग को अतिक्रमण कारियो की एक सूची उपलब्ध कराई गई। उक्त सूची के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर दुकानों और अतिक्रमण भवनों पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे तो संबंधितों द्वारा पंचायत से जारी टैक्स रसीद एवं पंचायत से जारी कागजात राजस्व अमले के सामने पेश कर रहे हैं।

          पंचायत को यह नहीं मालूम की मुख्य रोड से कितने मीटर जमीन रोड की होती है वास्तव में रोड से कितनी दूरी के बाद पंचायत उसे पट्टा दे सकती हैं। नियम तो यह कहता है कि, रोड से 52 फीट या 26 फिट जमीन तक कोई भी कब्जा नहीं कर सकता परंतु पंचायत में तो 52 फीट के अंदर की जमीन भी रसूखदार लोगों को दे रखी है यह बहुत बड़ा जांच का विषय है। यदि पंचायत ने नियम के विरुद्ध किसी को प्रतिष्ठान या अन्य व्यवसाय के लिए जमीन दी है तो अतिक्रमण किस बात का। 

          सवाल उठाता है कि, अतिक्रमण के नाम पर हमेशा छोटे व्यापारी ही टारगेट होते हैं बड़े व्यापारी हमेशा अपने पहुंच के आधार पर बच जाते हैं ऐसा क्यों...? राजस्व विभाग के पास अपने सरकारी जमीन का कोई भी रिकॉर्ड संधारित नहीं है जब लोगों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से इस पर बात करने की कोशिश की तो पंचायत से बात करना करके अपना पल्ला झाड़  रहे थे।

          यदि पंचायत यह सब कर रही है तो राजस्व विभाग के पटवारी-गिरदावर और नायब तहसीलदार क्या देख रहे हैं। अतिक्रमण के नाम पर रोड के किनारे खड़ी चार पहिया वाहन मोटरसाइकिल हाथ ठेला गाड़ी को हटाकर अतिक्रमण टाई-टाई फीश कर दिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |