Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन
Report By: सुनील सोलंकी 07, Mar 2026 4 months ago

image

माही की गूंज, खवासा | 

    खवासा बहुउद्देशीय सहकारी संस्था के अंतर्गत आने वाले 50 से अधिक गांवों के किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन कराने में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसान जैसे ही खवासा बहुउद्देशीय सहकारी संस्था में पंजीयन के लिए पहुंचते हैं, उन्हें सर्वर की समस्या के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

    किसानों का कहना है कि पिछले दो दिनों से पंजीयन की प्रक्रिया प्रभावित है। किसान बालू पिता जवा डिंडोर (रतनाली) पिछले दो दिनों से पंजीयन के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है। इसी तरह कलावती पति तोंलसिंह सिंगाड़, नंदलाल पिता शंकरजी पाटीदार (विक्रमखेर) और गीतांबाई सोलंकी सहित कई किसान पंजीयन केंद्र पर लगातार इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

    किसानों का कहना है कि एक ओर सरकार किसानों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का दावा करती है, लेकिन यहां सर्वर की समस्या के कारण पंजीयन समय पर नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पंजीयन ही नहीं होगा तो किसान अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर कैसे बेच पाएंगे।

    किसानों ने मांग की है कि पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए ताकि सभी किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने का पर्याप्त समय मिल सके। साथ ही सर्वर की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

    बताया जा रहा है कि इस समय गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। सरकार हर वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की घोषणा करती है, जिसके तहत किसानों को सोसाइटी में पंजीयन कराना अनिवार्य होता है। पंजीयन के बाद ही किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं, जिससे उन्हें उचित दाम मिल सके। लेकिन सर्वर नहीं चलने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं खवासा बहुउद्देशीय सहकारी संस्था में ऑनलाइन पंजीयन का कार्य कर रहे राहुल बैरागी ने बताया कि अब तक केवल 66 किसानों के पंजीयन हो पाए हैं, जबकि कई किसान केंद्र पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्वर ठीक से चलने पर कई किसानों का पंजीयन तुरंत किया जा सकता है, लेकिन सर्वर धीमा या बंद होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है।

    राहुल बैरागी ने कहा कि जैसे ही सर्वर शुरू होता है, पंजीयन की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाती है। यदि सर्वर की समस्या जल्द हल हो जाए तो किसानों को राहत मिल सकती है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |