Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन
Report By: राकेश गेहलोत 07, May 2026 5 months ago

image

सड़क किनारे रेत के ढेर लगा कर किया जा रहा है अवैध व्यापार, ओवरलोड डंपरो का रोज नगर में आना-जाना

माही की गूंज, पेटलावद। 

       कहते हैं जितना बड़ा व्यापार उतना बड़ा सरकार का फायदा, लेकिन अवैध रेत के व्यापार में गंगा उल्टी बह निकली है जितना बड़ा ओर अवैध व्यापार सरकार का उतना बड़ा नुकसान ओर जिम्मेदारो का उससे कई गुना निजी फायदा। बिल्कुल ऐसा ही हो रहा है बालू रेत के अवैध व्यापार के माध्यम से सरकार को बड़े स्तर पर राजस्व का चुना लगा कर खुद की जेब भरी जा रही हैं। जो पैसा शासन के खाते में जाना था वो जिम्मेदारो की जेब की शोभा बढ़ा रहा है। समीपस्थ आलीराजपुर जिले सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों ओर गुजरात राज्य से धड़ल्ले से अवैध रेत का कारोबार खुले आम जारी है। इस अवैध व्यापार के आगे शासन, प्रशासन, पुलिस ,राजस्व विभाग सहित खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने ओर कार्रवाई करने के लिए बने खनिज विभाग की नाक के नीचे अवैध रेत का व्यापार बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसे न कोई रोकने वाला न कोई टोकने वाला। इन दिनों नगर सहित आसपास के क्षेत्र में देर रात से लेकर अल सुबह तक रेत से भरे ओवर लोड डंपर सड़कों पर आसानी से देखे जा सकते है। इन डंपरो में अवैध रूप से ओवर लोड रेत भरी जाती हैं तो कईयों के पास रायल्टी तक नहीं होती इसके बाबजूद बैधड़क सड़कों पर आसानी से देखे जा सकते है।


सड़क के किनारे लगे रेत के ढेर, खुलेआम अवैध रूप से हो रही सप्लाई


    अवैध रेत का व्यापार किस कदर फल फूल रहा है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता की ये रेत से अवरलोड डंपर सैकड़ों किलोमीटर दूर से अवैध रूप से यहां तक बै रोक टोक पहुंच जाते हैं। लेकिन स्थाई रूप से जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई देखने को नहीं मिली। उधर जिम्मेदार खनिज विभाग के अधिकारी कम्बल ओड कर घी पी रहे है ओर महिना बंदी के नाम पर इन अवैध रेत के डंपरो का आवागमन खुले आम हो रहा है। अवैध व्यापार का खेल यही खत्म नहीं होता, सैकड़ों किलोमीटर दूर से अवैध रूप से स्थानीय स्तर पर पहुंचने के बाद सड़को के किनारे अवैध रेत के ठिए पेटलावद, रायपुरिया, बामनिया ,करवड़ सहित कई गांवों में रेत के ढेर लगा कर के रेत बिना रॉयल्टी बेची जा रही है। खनिज विभाग न तो इन डंपरो को रोक पा रहा है न ही इन अवैध रेत के ठियों से बिक रही रेत पर कोई कार्रवाई कर पा रहा है।


जल्दबाजी के चक्कर में होती है दुर्घटना 


 रॉयल्टी चोरी ओर ओवरलोडिंग  के चलते ये अवैध रेत से भरे डंपर तेज गति से चलते हुए कई बार बड़ी दुर्घटनाओं तक को अंजाम दे देते है जिसके कई उदाहरण जिले ओर आसपास के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के माध्यम से देख चुके है और कितनी ही मौत इन दुर्घटनाओ में हो चुकी हैं। आज भी ये वाहन तेज गति से व्यस्तम मार्गो में आना-जाना कर रहे है। यहां तक कि इन वाहनों के आने-जाने के लिए उन ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का उपयोग करते है जो सड़के इतना वजन के लिए नहीं बनी होती ओर इन सड़कों की आयु अधिक वजन झेलने के कारण कम हो कर ग्रामीण क्षेत्र की सड़के समय से पहले ही टूट फूट जाती है। 

 इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार अनिल बघेल से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि, इस प्रकार की जानकारी आते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी व प्रकरण खनिज विभाग को भेजे जायेगे।





माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |