Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....?
07, May 2026 3 months ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

    रायपुरिया निवासी लवेश स्वर्णकार के विरूद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद मिली-जुली कई चर्चाओं का दौर चल रहा है।

        पुलिसिया जानकारीनुसार सर्वप्रथम सामने आया है कि, फरियादी महिला ने 3 मई को शाम 7 बजकर 48 मिनट पर प्रथम सूचना रिपोर्ट अपने पति के साथ आकर रायपुरिया थाने में दर्ज करवाई। जिसमें फरियादी महिला ने पुलिस को बताया कि, मैं राजगढ़ रोड रायपुरिया रहती हूं तथा इसी मार्ग पर मोहल्ले में लवेश स्वर्णकार रहता है जो मेरे पति का दोस्त भी है। स्वर्णकार का मेरे पति के फोन पर फोन आता रहता हैं। एक दिन मेरे पति के फोन नंबर की सिम मेरे पास मेरे मोबाइल में थी, तो लवेश स्वर्णकार का मेरे फोन पर पति के नंबर पर फोन आया। इसी बीच हमारी करीब दिसंबर से बातचीत हो रही थी। तभी 5 जनवरी 2026 को मेरे पति बाहर गांव गए थे। तो सुबह करीब 5 बजे मुझे अकेला देखकर लवेश स्वर्णकार मेरे घर के अंदर आया और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए व मेरा बलात्कार किया। व बोला कि यह बात अगर तेरे पति को बताएगी तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। फिर आज दिनांक को भी मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पिछले तीन-चार दिनों से मुझे फोन कर बोल रहा है कि, मेरे साथ संबंध बना। जिस पर मैंने मना किया, तो लवेश बोला कि, तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इसके बाद यह बात मैंने मेरे पति को बताई और अपने साथ पति को थाने लेकर आई और रिपोर्ट करती हूं। पुलिस ने फरियादी महिला की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 64(1),332(बी),351(3) में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा उक्त जानकारी दी जा रही है। 

      उक्त मामला दर्ज होने के साथ ही जब रायपुरिया व जिले में यह जानकारी सार्वजनिक हुई तो कई तरह की मिली-जुली चर्चाओं का दौर सामने आ रहा है। जिसमें प्रथम वे लोग जो लवेश स्वर्णकार से किसी न किसी कारण से परेशान हुए थे व एक तरफा लवेश स्वर्णकार के विरूद्ध अपने विचार रखते हुए रायपुरिया में आपसी में चर्चा करते हैं और महिला पक्ष का केस मजबूत हो इसके लिए प्रयासरत भी है।

   यहा चर्चा में सामने यह आ रहा है कि, लवेश स्वर्णकार, लोगों के साथ अपने अर्थ लाभ के लिए षड्यंत्र रचता रहता था और लोगों को परेशान करता था। ऐसे में सभी विरोधी लवेश के विरूद्ध एक पंक्ति में खड़े होकर कह रहे हैं कि, लवेश के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ, यह सही हुआ। और इसकी जमानत भी न्यायालय से जल्दी नहीं होना चाहिए की मनसा रखते हुए,  फरियादी महिला के पति से संपर्क में आकर उसे हर तरीके से सहयोग देने की बात सामने आ रही है। 

     वहीं कुछ लोगों की चर्चा यह भी कि, यह मामला जबरदस्ती व डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का नहीं है। अगर महिला ने जो रिपोर्ट दर्ज करवाई है उसमे स्वयं महिला कह रही है कि, उसका पति, लवेश स्वर्णकार का दोस्त था व उसके मोबाइल पर पति की सिम होने के बाद आपसी में महिला की बातचीत लवेश स्वर्णकार से होने लगी। तथा सुबह 5 बजे पति के नहीं होने पर महिला के साथ संबंध बनाएं। अगर वास्तविक में शारीरिक संबंध महिला के साथ बने हैं तो इस संबंध को आपसी सहमति के साथ ही शारीरिक संबंध बने होंगे की चर्चा की जा रही है। और मामले में यह भी चर्चा है कि, लवेश स्वर्णकार फरियादी के पति से दोस्ती होने के बाद भी आपसी में कुछ मनमुटाव होने पर फरियादी के पति जिस व्यवसाय को करता था उसी व्यवसाय को फरियादी के पति की दुकान के आसपास दो व्यक्ति को दुकान दिलवा कर व्यापार शुरू करवा दिया। उक्त बात  का भी अंटश फरियादी के पति व लवेश स्वर्णकार के मध्य होना बताया जा रहा है।

    खैर, चर्चा दोनों पक्षों की ओर से हो रही है और पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर लवेश स्वर्णकार को उसके घर से ही पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया है। लवेश स्वर्णकार मामला दर्ज होने के बाद फरार न होकर पुलिस को घर पर ही मिला। इस पर भी चर्चा होने लगी कि, अगर असल में जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म लवेश द्वारा किया जाता तो, लवेश मामला दर्ज होने के बाद फरार हो जाता। लेकिन फरार न होकर लवेश का घर पर ही मिलना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। खैर, पुलिस की गिरफ्त में होकर लवेश जेल पहुंच चुका है। वहीं विरोधी भी खुश होकर अपनी खुशी मना रहे हैं। तो वहीं फरियादी महिला का पति व परिवार भी एफआईआर के बाद भी लवेश के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो और लंबी सजा मिले की मनसा रख रहे हैं। लेकिन यह भी चर्चा है कि, न्यायालय में फरियादी पक्ष को जबरदस्ती महिला से दुष्कर्म हुआ यह तथ्य मजबुत रूप से पेश करना होंगे, तभी लवेश की जमानत न होकर लंबे समय की सजा मिलना संभव है।

     लेकिन चर्चाओं में कहा जा रहा है कि, यह संबंध अगर बने हैं तो आपसी सहमति से ही बने हैं। ऐसे में लीव इन रिलेशनशिप में रहने वाले तथा सहमति के साथ बने शारीरिक संबंधों पर न्यायालय गंभीरता से मनन कर आदेश देती है और पुरूष को दोषी नही माना गया है ऐसे आदेश पारित हुए है। ऐसे में अगर सहमति से संबंध बने हैं तथा फोन पर किसी प्रकार की कोई धमकियां महिला को नहीं दी जाकर दोनों तरफ से फोन आने-जाने का सिलसिला अगर लवेश स्वर्णकार की ओर से न्यायालय में पेश होता है तो माना जा रहा है कि, लवेश की जल्द जमानत होकर पुनः दोस्तों में सुलह न्यायिक फैसले के पूर्व हो जाएगी की संभावना जताई जा रही है। 

   खैर, इन चर्चाओं में जमानत व न्यायिक फैसले तक कौन सी चर्चा किस करवट बैठेगी यह तो आगे ही पता चलेगा। तब तक यह मामला सहमति के साथ शारीरिक संबंध बना या जबरदस्ती दुष्कर्म किया...? का संशय बना रहेगा।

लवेश को  पुलिस ने उसके घर से ही किया गिरफ्तार।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |