माही की गूंज, करवड़।
पेटलावद थाना क्षेत्र के करवड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत जीवरी नाका मोर के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शांतिलाल पारगी (पिता वेलजी पारगी) निवासी चंवरापाड़ा मोर पंचायत के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिलाल का शव जवरी खाली नाका मोर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना की भनक लगते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना करवड़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकता है।
