Thursday, 03 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
Report By: ऋषभ गुप्ता 31, May 2026 3 months ago

image

माही की गूंज, बनी। 

          पेटलावद विधानसभा की संगठनात्मक बैठक के क्रम में पेटलावद, रायपुरिया के मध्य स्थित मां भद्रकाली माता जी के मंदिर पर कांग्रेस परिवार की बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पेटलावद विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह अठाना, पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा, ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह अठाना का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पेटलावद विधानसभा के मंडलम अध्यक्ष ब्लॉक उपाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने आगमी त्रिस्तरी पंचायत चुनाव और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

           पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा नेभी सभी मंडलम के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपनी पंचायत में आगामी पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी निभाने और पंचायत में कांग्रेस के सरपंच और पच सीट पर अपना कब्जा करने की बात कही।

           कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह अठाना ने अपने उद्बोधन में पेटलावद परिषद में पंद्रह प्रतिनिधियों मे से कांग्रेस के एक प्रतिदिन होने पर कहा की हम कितने कमजोर हैं, यह मुझे अच्छा नहीं लग रहा है और आने वाले नगर परिषद त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में जब तक हम अपना कब्जा नहीं कर पाएंगे तब तक अपन मजबूत नहीं हो सकते, इसलिए हम सबको मिलकर आने वाले चुनाव में पूरी ताकत से काम करना है। विधानसभा प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी कांग्रेस के  पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को हाथ खड़े कर कर आने वाले चुनाव में एकजुट होकर काम करने की शपथ दिलवाई।

           कार्यक्रम की बैठक में जिला पंचायत सदस्य विक्रम मेडा, राजू मुथा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार, कांग्रेस युवक अध्यक्ष आकाश डामोर, बाबू भाई सरपंच, नंदराम चौधरी, जीवन ठाकुर जावेद लोधी भारत मुलेवा, ब्लॉक उपाध्यक्ष, सरपंच, एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र आंजना और आभार भरत मुलेवा ने व्यक्त किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |