Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण
31, May 2026 4 months ago

image

माही की गूंज, बनी। 

          अमीर हो चाहे गरीब सभी को एक न एक दिन इस मनुष्य जीवन से मुक्ति प्राप्त होना है, यह एक अटल सत्य है। मगर मुक्ति पाने के बाद मुक्त आत्मा का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम पर किया जाता है और मुक्तिधाम पहुंच मार्ग पर या मुक्तिधाम पर किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इन सभी बातों को मध्य नजर रखते हुए ग्राम बनी के पाटीदार समाज ने मुक्तिधाम का सुंदरीकरण चरणबद्ध तरीके से करने का निर्णय लिया। इसी क्रम में आज रविवार को सुंदरीकरण का काम चालू किया गया। ग्राम बनी में 200 के लगभग पाटीदार समाज के घर है जिसमें करीब 60 परिवार के पास ट्रैक्टर-ट्राली और दो जेसीबी मशीन के माध्यम से ट्रैक्टरों द्वारा मोरम भरकर मुक्तिधाम का भराव कर समतलीकरण का कार्य शुरू किया और जिन किसानों के पास ट्राली की व्यवस्था नही थी उन्होंने भी ट्रैक्टर के पीछे कल्टीवेटर लगाकर मिट्टी को समतलीकरण करने का योगदान दिया।


            समाज द्वारा आगे इसी क्रम के अगले चरण में पौधरोपण का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक परिवार को एक पौधा लगाना अनिवार्य किया गया है। जिससे मुक्तिधाम के सुंदरीकरण में वृद्धि हो सके और पौधे लगाने से पर्यावरण के प्रति आम जनता के बीच में पर्यावरण के प्रति रुझान बड़े। आने वाले समय में पाटीदार समाज के द्वारा संकल्प को पूरा करने के लिए मुक्तिधाम पर जाली फेंसिंग, बैठने के लिए स्थाई कुर्सियां, पानी की टंकी आदि का कार्य क्रमबद्ध रूप से किया जावेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |