Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...?
01, May 2026 5 months ago

image

माही की गूंज, झाबुआ डैस्क।  

            भाजपा प्रत्येक चुनाव में आम जनता से सुशासन के नाम पर वोट मांगती है और दावा किया जाता है कि, भाजपा शासित राज्यों में सुशासन है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती है। भाजपा नेता, विधायक और मंत्री यहां तक की उनके रिश्तेदार भी सत्ता के नशे में मदमस्त होकर न केवल आम जनता से बदसलूकी करते हैं वरन अधिकारी, कर्मचारियों पर भी सत्ता का रोब दिखाते हैं। चाहे मंदिर में दर्शन को लेकर हो या सड़क पर साइड न मिलने का मामला हो, हर जगह सत्ता की धाक दिखलाकर आम जनता को डराया जाता है। ताजा मामला आलीराजपुर जिले का है जहां मंत्री नागर सिंह चैहान के भाई इंदरसिंह चैहान ने महिला जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दांत तोड़ने और जिंदा जमीन में गाड़ने की धमकी सरेआम दे दी। इसके बाद महिला सीईओ घबरा गई और अपनी सुरक्षा की मांग करने लगी। जिसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने महिला अधिकारी को सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध करवाया है। मामला महिला आयोग तक भी पहुंच चुका है, आगे और क्या कार्रवाई होती है यह तो भविष्य में तय होगा। लेकिन पुलिस ने तात्कालीक कार्यवाही करते हुए, आरोपी मंत्री के भाई इंदरसिंह चैहान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मंत्री का भाई जमानत पर बाहर आ चुका है लेकिन देश और प्रदेश में उक्त प्रकरण चर्चित हो गया है। आम जनता के मन में यह सवाल उठ रहा है कि, क्या यही है भाजपा का सुशासन, जहां आम जनता तो क्या ,कर्मचारी और अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं...? 


           मामला सामने आने के बाद भाजपा बैक फुट पर आ गई है। पत्नी जनपद पंचायत अध्यक्ष, भाई मंत्री और भाभी सांसद होने के बाद भी दबंगई की हर जगह आलोचना हो रही है। यही नहीं मंत्री नागर सिंह चैहान ने पल्ला झाडते हुए स्पष्ट कहा है कि मेरी, मेरे भाई से बोलचाल ही नहीं है। वही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी भले ही जमानत पर बाहर है लेकिन पार्टी की सुशासन की छवि पर एक अमिट दाग छोड़ दिया है,जो निकट भविष्य में धुलना मुश्किल है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |