माही की गूंज, खवासा।
इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के चलते 2 मार्च को होली का दहन व 4 मार्च को धुलेंडी खेली जाएगी। लेकिन चंद्र ग्रहण के चलते हर जगह असमंजस्य की स्थिति बनी हुई थी कि, अगर 2 मार्च को होलिका दहन होगा तो 3 मार्च को या फिर 4 मार्च को धुलेंडी खेली जाएगी...? इसी असंमजस्य को दूर करते हुए खवासा व्यापारी संघ ने पंडित ओम जी दुबे से विस्तृत जानकारी ली। तो पंडित जी ने बताया कि, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के चलते सभी मंदिरों के भगवान के पट बंद रहेंगे ऐसे में किसी भी शुभ कार्य को 3 मार्च को नहीं किया जा सकता है 4 मार्च को ही धुलेंडी खेलना मान्य रहेगा।
वही सांवरिया जी से लेकर वृंदावन तक सभी ब्रजभूमि पर 2 मार्च को होली का दहन व 4 मार्च को ही धुलेंडी खेली जाएगी। ऐसे में सर्वानुमति से व्यापारी संघ ने चर्चा कर निर्णय लिया एवं ग्राम पंचायत खवासा द्वारा शनिवार देर शाम को ग्राम में अलाउन्समेंड कर सुचित किया गया कि, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने के चलते 2 मार्च को होलीका दहन शुभ मुहूर्त में किया जाएगा एवं 4 मार्च को धुलेंडी खेली जाएगी। तथा ग्राम पंचायत की ओर से 4 मार्च को धुलेंडी गैर निकालने हेतु व्यवस्थाए की जाएगी।
उक्त ग्राम पंचायत की सूचना के बाद खवासा व क्षेत्र में असमंजस्य की स्थिति खत्म हुई और 2 मार्च को होलिका दहन व 4 मार्च को धुलेंडी खेली जाएगी।
