माही की गूंज, काकनवानी।
स्थानीय हाई सेकेंडरी स्कूल में चपरासी की नौकरी से पदोन्नति होकर बाबू की कुर्सी पर बैठे करीब 15 वर्ष से सेवा दे रहे दिलीप परमार का सोमवार को सेवा काल समाप्त होने पर स्कूल प्रिंसिपल बहादुर सिंह चरपोटा एवं स्कूल स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। समस्त स्टाफ व शिक्षकों द्वारा पुष्प हार एवं पुष्प वर्षा कर विदाई की गई। इस मौके पर दिलीप परमार के परिवार एवं ग्राम वासियों ने मिलकर बैंड बाजे के साथ काकनवानी बाजार में पुष्प वर्षा करते हुए स्थानीय शिव मंदिर पर दर्शन किए एवं नारियल चढ़ाया। दिलीप परमार के ग्रामवासीयों ने बड़े ही जोश में नाचते हुए जुलूस निकाला, काकनवानी ग्रामवासियों ने भी दिलीप परमार को बधाई प्रेषित की।
