माही की गूंज, काकनवानी।
महाशिवरात्रि से शुरू हो रहे समस्त त्योहारों का देखते हुए थाना काकनवानी पर एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तारा मंडलोई द्वारा शांति समिति की बैठक ली गई। जिसमें महाशिवरात्रि, भगोरिया उत्सव, होली, रंग पंचमी एवं गल, चूल के कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न करने को लेकर ग्राम वासियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में ग्राम वासियों द्वारा हाट बाजार में हुड़दंग एवं मारामारी एवं छेड़खानी को लेकर बात रखी। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े निगरानी रखते हुए हुड़दंगीयों एवं मनचलो पर शिकंजा कसने की बात कही एवं बाजार में कहीं पर भी किसी प्रकार की से कोई लड़ाई झगड़ा या माहौल बिगड़ता है तो तत्काल पुलिस को सूचना करें पुलिस द्वारा शक्ति रखी जाएगी। ग्राम वासियों क़ो भी सहयोग के लिए कहा गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में काकनवानी ग्राम वीसियो सहित आसपास के फलिया, कस्बा के लोग उपस्थित रहे।
