Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद
Report By: शाहरुख खत्री 05, Feb 2026 8 months ago

image

माही की गूंज, जोबट। 

         स्थानीय कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जोबट विधानसभा विकास एवं कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में विधायक सेना महेश पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अपने दो वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में “मनरेगा बचाओ अभियान” और S.L.R. (स्थिति–लाभ–रिपोर्ट) समीक्षा चर्चा का आयोजन किया गया।

          विधायक सेना महेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि, वे राजनीति नहीं, बल्कि विकास की बात करने आए हैं। जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है और वे जोबट विधानसभा के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि—

विद्युत विस्तार: 56 ग्रामों में ₹4.58 करोड़ से विद्युत विस्तार कार्य सम्पन्न।

टैंकर वितरण: 40 ग्रामों में ₹65 लाख से अधिक के टैंकर वितरण, साथ ही 25 नए टैंकर स्वीकृत। आज उदयगढ़ और जोबट के ग्रामों में 23 टैंकर वितरण किए गए।

विद्यालय विकास: फर्नीचर, पानी कूलर, स्वागत द्वार, साइकिल स्टैंड एवं सीसी रोड हेतु ₹54.97 लाख स्वीकृत।

अनुसूचित जनजाति विकास: 6 ग्रामों में कार्य सम्पन्न, 16 ग्रामों के प्रस्ताव लंबित।

हैंडपंप खनन: 45 से अधिक ग्रामों में कार्य।

विधायक स्वेच्छा निधि: 370 हितग्राहियों एवं 119 विद्यार्थियों को ₹1.55 करोड़ की सहायता।

राज्य वित्त आयोग: 7 ग्रामों में ₹3.66 करोड़ के पुल-पुलिया और सामुदायिक भवन निर्माण।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग: 8 ग्रामों में ₹1.50 करोड़ के भवन निर्माण।

जल संसाधन विभाग: 4 ग्रामों में ₹12.40 करोड़ के तालाब और बैराज।

मनरेगा: 59 पुल-पुलिया/स्टॉप डेम और 45 निस्तार तालाब, कुल लागत लगभग ₹29 करोड़।

लोक निर्माण विभाग: 8 सड़कों का निर्माण, ₹32 करोड़ से अधिक लागत में प्रगति पर।


           साथ ही उषा नायडू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका विकास और समाज सेवा में सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विधायक सेना महेश पटेल की जोबट विधानसभा के समग्र विकास में किए गए अथक प्रयासों की सराहना की और सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के प्रति समर्पित होकर काम करें।

           आलीराजपुर कांग्रेस प्रभारी रामवीर सिकरवार ने कहा कि, आज 23 टैंकर वितरण सहित विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता उत्कृष्ट है। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ अभियान और S.L.R. समीक्षा जैसी पहलें जनता के हित में सुधार और निगरानी का बेहतरीन उदाहरण हैं।

           आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि, विकास के बिना समाज का सशक्तिकरण अधूरा है। उन्होंने विधायक सेना महेश पटेल की पहल को सराहा और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ग्रामीण और आदिवासी जनता के हित में लगातार काम करना चाहिए। महेश पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि, चिंता मत करो। जोबट विधानसभा के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि के अलावा भी मैं स्वयं से खर्च से भी विकास कार्य जोबट विधानसभा का आप सबका काम मैं पूरा करूँगा और जोबट विधानसभा में काम की कमी कभी नहीं आने दी जाएगी।

           पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर ओम प्रकाश राठौर ने कहा कि, इस संवाद से कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की स्पष्ट जानकारी मिली और उन्हें अपने कर्तव्यों की दिशा भी स्पष्ट हुई।

           कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पंच और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस के समस्त फ्रंटल संगठन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक सेना महेश पटेल ने सभी को विकास की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और जनता के हित में अपने प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |